{"_id":"9df6b013f83c2849cf274859f1cff635","slug":"eighth-tampering-with-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के बापौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसके चाचा के घर आया था। छात्राओं पर छेड़छाड़ और बुरी नीयत से हमले की 20 दिन में यह तीसरी बड़ी वारदात है।
इससे पहले बुधवार को ढोडपुर में स्कूल जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास किया और बीएड छात्रा पर भी हत्या की नीयत से हमला कर दिया था। पुलिस ने इसमें छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बीती शाम को छेड़छाड़ हुई। उसने बताया कि खोजकीपुर निवासी एक युवक उसके चाचा के घर आया था। वह बीती शाम को अपने चाचा के घर किसी काम के सिलसिले में गई और करीब साढ़े सात बजे उक्त युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बीस दिन में तीसरी वारदात
जिले में 20 दिन में छात्रा के अपहरण का प्रयास और जानलेवा दो हमले हो चुके हैं। समालखा थाना क्षेत्र के गांव ढोडपुर में ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। छात्रा सुबह के समय किवाना स्थित स्कूल में जा रही थी और उसका भाई उससे कुछ दूरी पर ही था। उन्होंने गांव के ही एक युवक और उसके रिश्तेदार पर अपहरण के प्रयास के आरोप लगाए थे।
15 नवंबर को बीएड छात्रा पर समालखा के मनाना मोड़ स्थित बीएड कॉलेज में जाते समय हमला कर दिया था। छात्रा शिवानी ने आरोपी का प्रपोज ठुकरा दिया था। इस कारण युवक ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया था। वह गंभीरावस्था में पीजीआई में दाखिल है। पुलिस परिवार के लोगों के संघर्ष के चलते 12वें दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी।
वर्जन
थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। आरोपी युवक उनका जानकार ही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
रमेश कुमार, प्रभारी, थाना बापौली, पानीपत