{"_id":"61cf68fe1b0910288d30c16a","slug":"eight-new-corona-patients-found-panipat-news-knl945977176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नए साल 2022 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एक दिन में आठ कोरोना केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इससे पहले 16 जून को 12 केस मिले थे। शुक्रवार को मिले सभी केस को ट्रेस कर उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आइसोलेशन वार्ड में डॉ. वीरेंद्र ढांडा की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है।
अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 21 हो गई है। वहीं दूसरी ओर 31 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीकाकरण के 83 केंद्र बनाए। सभी केंद्रों पर पात्रों की टीकाकरण के लिए भीड़ लगी रही। सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शुक्रवार को 19 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है। अब पहली जनवरी से सरकार ने बिना टीकाकरण वाले लोगों की शोरूम, बैंक, सीएनजी पंप, पेट्रोल पंप, सरकारी कार्यालयों व परिवहन सेवा में एंट्री बंद कर दी है। इन स्थानों पर जाने वाले लोगों का दोनों डोज का सर्टिफिकेट जांचा जाएगा उसके बाद इन्हें एंट्री मिलेगी।
उत्तराखंड व हिमाचल से घूमकर लौटे, मिले पॉजिटिव
शुक्रवार को जिले में 12 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 9 रोगियों की उम्र 25 वर्ष ये कम है। इनमें से अधिकतर लोग उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से घूम कर लौटे थे। यहां आने के बाद तबीयत खराब हुई तो जांच कराने पर ये कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक महिला व एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन
10 दिन में 1.52 लाख लोगों ने लगाया टीका
सरकार के कोरोना टीकाकरण को लेकर कड़े निर्देश आने के बाद पिछले 10 दिन में 1.52 लाख लोगों ने कोरोना रोधी टीके की पहली व दूूसरी डोज लगवाई है। हर रोज 15 हजार की औसत से लोगों का टीकाकरण किया गया। पिछले 10 दिन पहले 47,767 लोगों ने कोरोना रोधी टीके की पहली व 1,05,008 लोगों ने कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक 9,67,465 लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली व 6,17,606 लोगों को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। अब छह हजार लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगना बाकी है। जिले में 62 प्रतिशत पात्रों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 5354 लोगों को टीके की पहली व 9943 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से अधिक आयु वाले 1530 लोगों ने टीके की पहली व 2907 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।
दोनों डोज नहीं तो इन जगहों पर एक जनवरी से प्रवेश बंद
एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को बस-ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाजमंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलिंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए सतर्कता जरूरी
कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। अब सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील है कि वो कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।