फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight express trains coaches extended

आठ एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच बढ़ाए

Thu, 26 Dec 2013 11:37 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 26 Dec 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने यात्रियोें को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए आठ एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच बढ़ा दिए हैं। अब यात्रियों को सीट को लेकर ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने देशभर के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों में हाल ही मेें एक-एक या दो कोच बढ़ाए, इनमें पानीपत से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


रेलवे मंडल ने नया साल और सर्दी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रदान की है। सुविधा का लाभ मुख्य रूप से 20 जनवरी तक मिलेगा। रेलवे मंडल के आलाधिकारियों का मानना है कि नया साल सर्दी की छुट्टियों को मनाने के लिए ज्यादातर लोग टूरिस्ट पैलेसों पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया साल मनाने के लिए मुख्य रूप से गोवा का चुनाव किया जाता है, वहीं छुट्टियों के लिए हिल स्टेशनाें चयन किया जाता है, जिससे कि बर्फबारी का आनंद लिया जा सके। इन सबके लिए ज्यादातर लोग रेल को ही अपना विकल्प बनाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के कोच बढ़ाए गए हैं।  


कोच बढ़ाने की मांग यात्री लंबे समय से कर रहे थे। मांग को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ा दिए हैं। सुविधा की विशेष बात यह है कि यात्रियों को यह सुविधा एक सीमित तक ही उपलब्ध होगी।

-12029 नई दिल्ली-अमृतसर, स्वर्ण शताब्दी मेें एससी चेयर कार का एक कोच 20 जनवरी तक जोड़ा है।
-12218 चंडीगढ़-कोचिवली एक्सप्रेस मेें एसी थ्री टीयर का एक कोच 15 जनवरी तक जोड़ा है।
-12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक कोच 20 जनवरी तक जोड़ा है।
-14218 चंडीगढ़-इलाहाबाद ऊंचाहार एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक कोच 21 जनवरी तक जोड़ा है।
-12265 दिल्ली सराय रोहिला-जम्मूतवी एक्सप्रेस में एसी थ्री टियर के दो कोच 19 जनवरी तक जोडे़ हैं।
-12450 चंडीगढ़-गोवा संपर्क क्रांति में एक कोच 18 जनवरी तक जोड़ा है।
-12494 अमृतसर-कोचिवली में एक स्लीपर 19 जनवरी तक जोड़ा है।  
-14093 चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस में एक स्लीपर 19 जनवरी तक जोड़ा है।

नोट: संबंधित एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़े कोच अप और डाउन दोनों दिशाओं में होंगे।

वर्जन
एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच जोड़े गए है। सुविधा एक निश्चित समय तक रहेगी। उसके बाद कोच हटा लिए जाएंगे। आगे जैसे ही मांग बढ़ेगी तो कोच जोड़े जाएंगे।
नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed