फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight CCTV cameras will be installed at the counting center

Panipat News: मतगणना केंद्र पर लगाए जाएंगे आठ सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Eight CCTV cameras will be installed at the counting center
पानीपत। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस बार गणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को मतदान किया गया था। पानीपत जिला की चारों विधानसभाओं की ईवीएम आर्य पीजी कॉलेज और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में रख दी थी। यहां कड़ा पहरा किया गया है। इनकी चार जून को गणना की जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियों को लेकर अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। जिन अधिकारियों की मतगणना के दौरान डयूटी लगाई गई है उनको मतगणना संबंधित जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया है। लोकसभा के आम चुनाव की मतगणना को लेकर 14 टेबल लगाई जाएंगी। यहां आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दो मतगणना आब्जर्वर व एक इंजीनियर की उपस्थित में ईवीएम से मतगणना होगी। विधानसभा अनुसार हर टेबल पर एक माइक्रो आर्ब्जवर (केंद्र) से होगा। इसमें एक काउंटिंग सहायक और एक अधीक्षक राज्य से होगा। पानीपत ग्रामीण -24 की मतगणना के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत शहरी के लिए आर्य पीजी कॉलेज के हाल के पीछे, इसराना (एससी) की आर्य पीजी कालेज स्पोर्ट्स काम्पलेक्स और समालखा के लिए स्पोर्ट्स काम्पलैक्स-2 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारी की जा रही हैं। इस बार 14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर लगाया जाएगा। इनके साथ अन्य कर्मचारी काम करेंगे। मतों की गणना चार जून को की जाएगी। यहां केवल एजेंट ही जा सकेंगे। बाकी लोगों को अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जाएगी।
डॉ. पंकज यादव, एडीसी एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed