फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effort to bring all the backward castes on one platform

Panipat News: पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों को एक मंच पर लाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Effort to bring all the backward castes on one platform
पानीपत। पिछड़ा वर्ग का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को जाटल रोड पर किया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग में आने वाली सभी जातियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड कमिश्नर सूरत सिंह बावलिया ने कहा कि अभी तक सभी राजनीतिक दलों ने पिछड़ों को जातियों में बांटकर उनका शोषण किया है। पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को एक बैनर के नीचे लाने का यह पहला प्रयास पानीपत से किया गया है। राजनीतिक पार्टियों ने पिछडे वर्ग को जातियों में बांटकर इनका शोषण किया है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग नेता राजेंद्र तंवर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग जातियों में न बंटकर एक वर्ग में अपनी पहचान बनाएगा, क्योंकि संविधान में जातियों का कोई आधार व वर्णन नहीं है। 11 फरवरी को पिछड़े वर्ग का एक सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। इसमें लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के बारे में रणनीति निर्धारित की जाएगी। इसके लिए 21 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। सदस्यों का संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसके अगवाई रिटायर्ड कमिश्नर सूरत सिंह बावलिया करेंगे। बैठक का संचालन सीए गोविंद सैनी ने किया। इस मौके पर लख्मीचंद कश्यप, मामचंद सैनी, कामरेड लीलाराम सैन, धर्मपाल जांगड़ा, पंकज प्रजापति, एडवोकेट सत्यवान प्रजापति व वीरेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed