फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education, teacher, student

तीसरी की छात्रा और आठवीं के छात्र को शिक्षक ने पीटा, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

Fri, 02 Aug 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
education, teacher, student
स्कूल में दिया गया काम पूरा नहीं करने पर अलग-अलग स्कूलों में तीसरी और आठवीं कक्षा के छात्र को शिक्षकों ने डंडे से बुरी तरह पीटा। दोनों छात्रों के शरीर पर मार के निशान पड़ गए। उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया। छात्रों के परिजनों को पिटाई का पता चलने पर उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन केे चेतावनी देने के साथ ही आरोपी शिक्षकों के खिलाफ थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पहला मामला : बपौली। पहली घटना बापौली स्थित जय भारत स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा तन्नू के साथ हुई। स्कूल की अध्यापिका पर आरोप है कि उसने दिया गया काम पूरा नहीं करने पर तन्नू को डंडे से पीटा। उनकी पीठ, हाथ और चेहरे पर डंडे के निशान बन गए। स्कूल के बाद घर पहुंचने पर छात्रा रोने लगी और पिटाई के निशान दिखाए। छात्रा के पिता दलबीर उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। इसके बाद छात्रा पिता से गले लगकर स्कूल नहीं जाने की जिद करने लगी। जिस पर पिता ने स्कूल पहुंचकर अध्यापिका शिकायत की, जहां हंगामा खड़ा हो गया। इसके सथ ही अध्यापिका के खिलाफ सनौली थाना पुलिस को शिकायत दी। दलबीर ने बताया कि उनके बच्चे को बुरी तरह पीटा गया है। डंडे से की गई पिटाई से बच्चा बहुत ही डरा है और स्कूल जाने को भी तैयार नहीं है। इस संबंध में जय भारत पब्लिक स्कूल संचालिका पूनम और उनके भाई एवं अध्यापक सतीश ने बताया कि अध्यापिका से गलती हुई है। परिजनों से मामले में बात कर समझाया गया है। ऐसा आगे नहीं नहीं है। इसके साथ ही पीटने वाली अध्यापिका को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा मामला : सनौली। गांव निंबरी स्थित गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में गांव गढ़ी भलौर निवासी कुलदीप का बेटा विनय निंबरी गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता हैं। सुबह स्कूल में पहुंचा तो काम नहीं पूरा होने पर छात्र विनय की अध्यापक ने डंडे से पिटाई कर दी । घायल छात्र विनय ने अपने पिता को स्कूल से टेलीफोन पर अपने पिता कुलदीप को सूचना दी। बेटे के पिटाई की सूचना पर छात्र के पिता कुलदीप तुरंत स्कूल में पहुंचे और अपने बेटे विनय से मिले। पिटाई करने से घायल छात्र के पिता ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और मारपीट करने वाले अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बेटे का इलाज कराया और मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस को शिकायत की है। इस संबंध में स्कूल प्रिं सिपल रितु सिंह ने बताया कि एक बच्चे ने छोटे बच्चे से मारपीट की। जिस पर बड़े बच्चे को डांटा गया। जिस पर वह झूठ ही शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। बच्चे के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को शिकायत मिल गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
राजवीर, एसएचओ, सनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed