फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education/panipat

शिक्षा अधिकारियों को मिलेंगे लैपटॉप, हर वक्त रहेंगे अपडेट

Sat, 27 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 27 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारी अब कारपोरेट ऑफिस के अधिकारियों की तरह नजर आएंगे। उनके साथ लैपटॉप रहेगा और विभाग की हर जानकारी और योजनाओं से हर समय अपडेट रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को लैपटॉप देने का फैसला लिया है और इसके लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों समेत सभी अधिकारियों को कंप्यूटर में दक्ष भी बना दिया है।
विज्ञापन



हर विभाग और कर्मचारी ऑनलाइन सिस्टम को अपनाने लगा है। सरकारी स्कूलों में भी कंप्यूटर संबंधित सुविधा पहले से है। शिक्षा विभाग के जिला कार्यालयों में कार्य समय के बाद ऑनलाइन काम निपटाने में दिक्कत आती थी। अधिकारियों को अपने सिस्टम इस्तेमाल में लाने पड़ते थे या फिर विभाग में आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार देर रात को सूचना मिलने के बाद दिक्कत आ जाती थी। अधिकारियों को इनको अगले दिन पर छोड़ना पड़ता था। अब शिक्षा विभाग के आला अधिकारी अपने अधिकारियों को साथ लेकर आधुनिकता की दौड़ में कूद गए हैं।

उच्च अधिकारियों का मानना है कि कोई भी योजना अधिकारियों की जानकारी के बिना सफल नहीं हो सकती और आधुनिकता के युग में हर अधिकारी को कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है।

शिक्षा विभाग अपने अधिकारियों को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तीन लैपटॉप और तीन कंप्यूटर दिए जाएंगे। डीईओ और अन्य अधिकारी लैपटॉप अपने साथ रखेंगे और कंप्यूटर अपने कार्यालयों में रखेंगे। वे विभाग की योजनाओं से अपडेट रहने के साथ मांगी जाने वाली सूचनाओं की भी जानकारी रखेंगे।

शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया है। इसको लेकर चंडीगढ़ में दो दिन का प्रशिक्षण रखा था। इसमें पूरे प्रदेश के डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ और डाइट प्रिंसिपल शामिल हुए थे। उनको दो दिन की ट्रेनिंग में कंप्यूटर चलाना, फाइल बनाना, खोलना और कंप्यूटर से संबंधित दूसरी जानकारी दी थी।



शिक्षा विभाग की ओर से हर जिले में तीन-तीन लैपटॉप दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को लैपटॉप साथ रखने होंगे। वे विभाग की योजनाओं से हर वक्त अपडेट रहेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ में दो दिन की ट्रेनिंग हुई है। इमें अधिकारियों को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी।
जयभगवान खटक, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed