फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education, cultural , dance, music

माइक और साउंड नहीं होने पर तालियों की थाप पर किया डांस और नाटक

Tue, 30 Jul 2019 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
education, cultural , dance, music
पानीपत। बगैर संगीता के ब्लॉक स्तरीय सांस्कृति प्र तियोगिता में भाग लेती हुई छात्राएं। - फोटो : panipat
एनसीआरटी गुरुग्राम शिक्षा विभाग ने नाटक और डांस प्रतियोगिता कराने का आदेश तो दे दिया, लेकिन स्कूलों के पास साउंड और संगीत के उपकरण ही नहीं थे। संसाधनों कमी के बावजूद ये प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीईओ ज्ञानीराम कौशिक रहे और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिं सिपल डा सुखजिंद्र कौर ने की। अध्यापिकाओं ने अपने मोबाइल पर संगीत चलाया और तालियों की सुरमय थाप ने माहौल में संगीत घोल दिया। इस अनूठे संगीत पर प्रतिभागियों ने डांस और नाटक किया। असल में, प्रतियोगिता कराने का आदेश तो दे दिया गया, लेकिन स्कूलों को साउंड सिस्टम किराए पर लेने की राशि ही नहीं दी गई।
विज्ञापन

कक्षा 8वीं और कक्षा 9वीं के छात्रों की नाटक व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक हरिओम ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें साउंड सिस्टम के लिए राशि नही दी जा रही हैं। नाटक तो बगैर साउंड के ही कराना पड़ा रहा है जबकि डांस तालियों की थाप पर कराया गया। बीईओ ने कहा कि हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक रूप में कला के माध्यम से जीवित रखना हैं। उसको आगे बढ़ाना हैं। प्रिंसिपल डॉ. सुखजिंद्र कौर ने कहा कि हरियाणावी कल्चर की देश में अपनी अलग पहचान हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से हमें अपनी प्र तिभाएं दिखाने का अवसर मिलता हैं ।
विज्ञापन

इन्हें मिली बिना म्यूजिक के डांस पर जीत
सांस्कृतिक प्र तियोगिता में राजकीय स्कूल डाडौला की 9वीं कक्षा में छात्रा स्मृति, काजल, पूजा, नीतू और सोनिया प्रथम रही। राजकीय कन्या स्कूल बापौली की टीम द्वितीय रही। रोल प्ले में आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां की टीम प्र थम और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला कलां की टीम द्वितीय रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed