फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-compensation portal is open, you can apply till 15th

Panipat News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला, 15 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
E-compensation portal is open, you can apply till 15th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। किसान बारिश में क्षति फसल को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने टीमों का गठन किया है। इसको 15 दिन तक आवेदन कर सकते हैं।
एडीसी डॉ. पंकज यादव ने इसके लिए वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों को अपनी फसल खराब होने की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। प्रभावित सभी गांवों के किसान 15 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी फसल की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। जिला राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा। आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन



डीएलएसए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि किसानों को बारिश व बाढ़ से फसलों की क्षति का मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर की टीम बनाई हें। टीम गांव-गांव जाकर किसानों की मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि किसान हेल्पलाइन नंबर 0180-26-40125 या नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल एचटीटीपीएस://क्षतिपूर्तिडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed