फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-bus services suspended on the Singhu Border, Shamli, and Gohana routes.

Panipat News: सिंघु बॉर्डर, शामली और गोहाना रूट पर ई-बसें बंद, रोहतक भेजने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
E-bus services suspended on the Singhu Border, Shamli, and Gohana routes.
पानीपत। ई-बसों के रूट को एक बार फिर से संशोधित किया गया है। सवारी नहीं मिलने के कारण शामली, सिंघु बॉर्डर, गोहाना, असंध चौकी के रूट को बंद कर दिया गया है। ई-बसें अब इन रूटों पर नहीं जाएंगी। इन रूटों से हटाई गई बसों को दिल्ली आईएसबीटी, कश्मीरी गेट और सिटी सर्विस में लगाया है। जिस कारण इन रूटों पर बसों की संख्या पहले से अधिक हो गई है। उधर, रोहतक के लिए भी नए रूट का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रोहतक के लिए भी ई-बस सर्विस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो से 45 ई-बसोंं का संचालन किया जा रहा है। 28 मई को आठ रूटों पर बसों को शुरू किया गया था। जिसमें सिटी सर्विस, गोहाना, सिंघु बॉर्डर, कैराना-शामली के लिए भी रूट बनाया गया था। शामली के लिए 14, गोहाना के लिए 4 और सिंघु बॉर्डर के लिए 4, असंध चौकी के लिए एक बस आवंटित की गई थी। लेकिन इन रूटों पर यात्रियों की संख्या तेजी से कम होती रही। जिस कारण पहले बसों की संख्या को कम किया गया। सिंघु बार्डर जाने वाली ई-बसों का विस्तार कर आईएसबीटी कश्मीरी गेट के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बाॅक्स


कई रूटों पर बसोंं का किया विस्तार
रोडवेज अधिकारियों के सर्वे के बाद कई रूटों पर बसों का विस्तार भी किया गया है। इसमें चार बसों को जींद, चार बसोंं को असंध, दो बसोंं को सालवन और 16 ई-बसोंं को सिटी सर्विस के लिए चलाया जा रहा है। साथ ही चार सोनीपत, छह समालखा और चार बसोंं को करनाल के लिए भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
28 मई को मुख्यमंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी
पानीपत में 22 करोड़ के बजट से तैयार हुए ई-बस डिपो और ई-बसों का संचालन 28 मई से शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया था।


वर्जन :
कई रूटों से ई-बसों को हटाकर अन्य रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियोंं द्वारा सर्वे कर यात्रियोंं की संख्या के आधार पर बसोंं को रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed