फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Duty imposed for PM's program

Panipat News: पीएम के कार्यक्रम के लिए लगाई ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Duty imposed for PM's program
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से पहुंची। मंडलाध्यक्ष संजय त्यागी ने सबका स्वागत किया और सनौली मंडलाध्यक्ष सुभाष त्यागी ने सबका आभार व्यक्त किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पानीपत के सेक्टर 13-17 में नौ दिसंबर को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेंगी। पानीपत की ऐतिहासिक और धार्मिक धरा पर होने वाला यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की मजबूती का संदेश विश्व को देगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा ही नहीं सभी पड़ोसी राज्यों की महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रैली में लगभग 50 हजार महिलाएं और पुरुष भाग लेंगे। जबकि अकेले पानीपत जिला से 20 हजार महिलाएं भाग लेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इस रैली के प्रति लोगों में विशेषकर महिला समाज में अत्यधिक उत्साह देखने में आया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में पानीपत जिला से 20 हजार महिलाएं भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ढरैली की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 26 ब्लॉक बनाए गए हैं और प्रत्येक ब्लॉक का वरिष्ठ महिला को इंचार्ज बनाया गया है। और आज की बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनकी ड्यूटी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed