{"_id":"6ad77c7ccc4a2727f4094ee6","slug":"dussehra-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-in-samalkha-lord-ram-slays-ravana-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166339-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, श्रीराम ने किया रावण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, श्रीराम ने किया रावण का वध
विज्ञापन
समालखा अनाज मंडी में किया गयारावण दहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा में आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब द्वारा मंगलवार को हर वर्ष की भांति दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चुलकाना व रेलवे रोड होते हुए सर्विस लेन के रास्ते नई अनाज मंडी में दशहरा ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम और रावण की सेनाओं के साथ निकाली गई शाम बाबा की झांकी व सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजकुमार कालीरमन रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन के पति विकास कुहाड़, रमेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर और प्रेम सिंह सैनी ने शिरकत की। क्लब के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।
मुख्यातिथि राजकुमार कालीरमन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दशहरा पर्व से शिक्षा लेनी चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन में कोई भी कार्य अधर्म का नहीं करना चाहिए, बल्कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। इस मौके पर क्लब प्रधान अनिल बंसल, संजय घावरी, रविंदर धीमान, प्रदीप शर्मा, सर्व जीत बंसल, कुलदीप सरदार, राधेश्याम जिंदल व सतीश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
23, 24