{"_id":"621be1d86693e54c1e58bbb6","slug":"dussehra-committee-s-batch-will-go-on-pilgrimage-to-ayodhya-from-march-24-to-27-panipat-news-knl100369031","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 27 मार्च तक अयोध्या तीर्थ-यात्रा पर जाएगा दशहरा कमेटी का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 27 मार्च तक अयोध्या तीर्थ-यात्रा पर जाएगा दशहरा कमेटी का जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हुडा सेक्टर 24 स्थित दशहरा कमेटी की ओर से संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की सामान्य बैठक प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से शुरू हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा कमेटी का एक जत्था 24 से 27 मार्च तक अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाएगा। यह जत्था श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को दशहरा कमेटी की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान करेगा। इस दौरान दशहरा कमेटी की ओर से 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने और विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
दशहरा कमेटी प्रधान रमेश माटा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के लिए नगर को स्वागत द्वारों व बालाजी से लाई गई ध्वजाओं से सजाया जाएगा। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग पर स्पीकर लगाकर श्रीराम और हनुमान जी के भजनों को प्रसारित किया जाएगा। श्री हनुमान जन्मोत्सव पानीपत नगर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, दशहरा कमेटी सनौली रोड, श्री सनातन धर्म संगठन, सबको रोशनी फाउंडेशन, श्री कृष्ण कृपा समिति के सहयोग से मनाया जाएगा। बैठक में संरक्षक सूरज दुरेजा, तिलक राज छाबड़ा, अशोक नारंग, प्रीतम गुलाटी, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण गोपाल सेठी, महेश पाहूजा, चांद मुल्तानी, बसंत रामदेव, पंकज सेठी, श्रीकृष्ण शर्मा, दीनानाथ, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, प्रवीण जुनेजा आदि उपस्थित थे।
काशीगिरी मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा
श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। ये शोभायात्रा कांशी गिरि मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए देवी मंदिर पर संपन्न होगी। इसमें पानीपत नगर के हनुमान स्वरूप सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
- दो अप्रैल से होगी श्रीमद्भागवत कथा
महासचिव श्याम सुंदर बतरा ने बताया कि दो अप्रैल से श्रीमद्भागवत शुरू होगी। कथा का वाचन पंडित रामेश्वर शास्त्री करेंगे। ये कथा नौ अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 10 अप्रैल को श्री रामनवमी मनाई जाएगी। वहीं एक शाम राम जी के नाम का संकीर्तन गुरू मां द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व 5 मार्च को श्री रघुनाथ धाम में होली महोत्सव के तहत श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार की ओर से संकीर्तन किया जाएगा।