फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During the lockdown, the power connection fix should be charged, forgive

लॉकडाउन के दौरान बिजली कनेक्शन का फिक्स चार्ज किया जाए माफ: चुघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
During the lockdown, the power connection fix should be charged, forgive
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और एसडी कॉलेज रोड स्थित गुरुनानक मार्केट के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को सनौली रोड पर रामायणी चौक स्थित एक सामाजिक संगठन के कार्यालय में हुई। जिसमें एसोसिएशन ने बिजली कनेक्शन का फिक्स चार्ज लॉकडाउन के दौरान माफ करने की मांग की। साथ ही पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से पानीपत की सभी फैक्टरियों में कार्यरत श्रमिकों को डोर टू डोर कोरोना वैक्सीन लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पानीपत से करीब 60 फीसदी श्रमिक यूपी, बंगाल, बिहार आदि राज्यों में अपने घर जा चुके हैं और अभी तकरीबन 40 फीसदी ही श्रमिक पानीपत में हैं। हालांकि कोरोना की वजह से मंदी के चलते पहले ही टेक्सटाइल के घरेलू कारोबार वाली ज्यादातर फैक्टरियों में काम नाममात्र है और यदि अब श्रमिकों को वैक्सीन नहीं लगी तो इनमें से भी श्रमिक पलायन कर सकते हैं। बैठक में उद्यमी श्याम सचदेवा, त्रिलोचन सेठी, हरजिंद्र सिंह, जयदयाल, सुजान सिंह और हरीश काठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोन की सीमा में छूट देने की भी मांग
पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश चुघ व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते फैक्टरियां व दुकानें बंद हैं और सभी कारोबारियों को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

है। इसलिए उद्यमियों की सरकार से मांग है की लॉकडाउन के दौरान बैंकों के लोन की सीमा और ब्याज में छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed