फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During the BJP executive meeting, farmers' ruckus, posters and flags were burnt

भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान किसानों का हंगामा, पोस्टर-झंडे फूंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
During the BJP executive meeting, farmers' ruckus, posters and flags were burnt
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के दौरान रविवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने भाजपा के पोस्टर और झंडों को फूंक दिए। पुलिस ने पहले किसानों को समझाया, लेकिन नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बाद में बैठक खत्म होने पर हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया। उधर, किसानों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर जिले में भाजपा का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के बाद किसानों का पहुंचना शुरू हो गया। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे किसान आर्य पीजी कॉलेज के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। बाहर लगे भाजपा के बैनर और झंडे फूंक दिए। प्रदर्शन करते किसानों ने कहा कि वे बार-बार सरकार को चेता चुुके हैं कि कार्यक्रम रद्द कर दें, लेकिन सरकार नहीं मान रही है। नाराज किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस ने रोडवेज की बसों में बैठा दिया।
विज्ञापन

इनमें भाकियू के जिला प्रधान सुधीर जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यावान नरवाल, भाकियू महिला उप प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर बिंदू, कानूनी सलाहकार संदीप, राजीव दहिया, रामबीर झट्टीपुर और देवेंद्र जाटल आदि शामिल रहे। सभी को हिरासत में लेकर थाना चांदगीबाग आया गया। भाजपा कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद इन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज समेत मेयर अवनीत कौर के साथ ही जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि जिस समय किसान प्रदर्शन करने पहुंचे तब तक हरियाणा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े वहां से जा चुके थे।
फेसबुक पर लाइव आकर किया एकजुट
आर्य पीजी कॉलेज में चल रही कार्यकारिणी बैठक का पता लगते ही जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर किसानों से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने की अपील की। इसके कुछ देर बाद ही किसान एकजुट होना शुरू हो गए और रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद जिला प्रधान सुधीर ने जल्द से जल्द किसानों को थाना चांदनीबाग में पहुंचने का मैसेज फेसबुक और व्हॉट्सएप पर भेजा।
हिरासत में लिया, गालीगलौज का आरोप
मुख्य रूप से जिले के किसान बैठक में मौजूद मंत्रियों का विरोध करने के लिए पहुंचे थे। किसानों की कोशिश थी कि मंत्रियों के जाते समय उनकी गाड़ियों के आगे नारेबाजी और प्रदर्शन करें, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही किसानों को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ किसानों ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस पर उनके साथ गालीगलौज करने का भी आरोप लगाया है।

सरकार को पहले भी कई बार कार्यक्रम न करने की हिदायत दे चुके हैं
सरकार को पहले भी हम सरकार कई बार जिले में कार्यक्रम न करने की हिदायत दे चुके हैं ,लेकिन सरकार हमें बार-बार प्रदर्शन करने के लिए उकसाने का काम कर रही है। जैसे ही हम किसानों को बैठक का पता चला तो किसानों से आने की अपील की गई, लेकिन हमें प्रदर्शन तक नहीं करने दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों ने हम किसानों को गाली देकर हिरासत में लेने का काम किया है। - सुधीर जाखड़, जिला प्रधान भाकियू चढ़ूनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed