फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to the lack of cleaning of drains on Chulkana Road, contaminated water has accumulated on the road.

Panipat News: चुलकाना रोड पर नालों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जमा हुआ दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Due to the lack of cleaning of drains on Chulkana Road, contaminated water has accumulated on the road.
चुलकाना रोड पर जमा दू​षित पानी। संवाद
समालखा। चुलकाना रोड पर शास्त्री काॅलोनी के पास नालों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले गंदगी से भरे रहते हैं और कई जगह टूटे हुए हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने नाले पर कब्जा कर स्थायी निर्माण कर लिया है। इससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को तुरंत कब्जा हटाने की सख्त हिदायत दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि लोगों ने स्वयं कब्जा नहीं हटाया, तो पुलिस की मदद से जेसीबी चलाकर कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्री काॅलोनी के आजाद सिंह, रफीक आलम, सुशील, रोशन कुमार, सोनू शर्मा व प्रमोद ने बताया कि नगर परिषद सीमा का विस्तार हो चुका है और यह काॅलोनी अब विस्तार क्षेत्र में शामिल है। काॅलोनी को आबाद हुए डेढ़ दशक हो चुका है, लेकिन अब तक जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं बन पाई है। लोगों का कहना है कि श्याम बाबा के श्रद्धालु इसी रास्ते से पैदल दर्शन करने जाते हैं। वाहनों के गुजरने से दूषित पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं, इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है, वहीं स्थानीय दुकानदार बदबू और गंदगी से परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप तंवर ने बताया कि मंगलवार को वे मौका देखने आए थे। एक व्यक्ति द्वारा रेत-रोड़ी डालकर नाले को रोका गया है। नाले पर कब्जा करने वालों को तुरंत कब्जा हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed