{"_id":"6743db1447a7886ae000a1b4","slug":"due-to-lack-of-bus-stand-the-situation-of-accidents-persists-panipat-news-c-244-1-pnp1006-127952-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बस स्टैंड न होने से बनी रहती है हादसा होने की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बस स्टैंड न होने से बनी रहती है हादसा होने की स्थिति
विज्ञापन
इसराना। हाईवे के बीचोंबीच खड़े होकर रोडवेज बसें व अन्य सवारी वाहन सवारियां बैठा रहे है। जब भी कोई बस रुकती है तो सवारियां बसें पकड़ने के लिए हाइवे पर आगे पीछे दौड़ती है। जिसके चलते हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने का अंदेशा बना रहता है। जान जोखिम में डाल रही सवारियों ने प्रशासन व सरकार से हाइवे से हट कर कोई अस्थाई बस स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। हालांकि नया बस स्टैंड बनने में काफी समय लग सकता है। तब तक ऐसी कोई व्यवस्था की जानी चाहिए।
ग्रामीण जय सिंह घणघस, सुखपाल कुंडू, नरेश पलडी, रामपाल दांगी, नफे सिंह जागलान, जगदीश चंद्र, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, दिलबाग सिंह, नीरज कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि इसराना का बस संस्थान कंडम हालत में होने से रोडवेज बसें व अन्य सवारी वाहन हाइवे के बीचोबीच रोक कर सवारियां उतारते व बैठाते है। लोगों को भी मजबूरीवश हाइवे पर बसों का इंतजार करने के लिए खड़ा होना पड़ता है। हाइवे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों की वजह से हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीण राज्य सरकार से काफी वर्षों से इसराना में बस स्टैंड बनवाने की मांग करते आ रहे है। ग्रामीणों ने सरकार से अनुरोध किया है कि जब तक नया बस स्टैंड नहीं बन जाता। तक तक अस्थाई तौर पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि लोगों को बस पकड़ने के लिए हाइवे पर दौड़ लगानी व खड़ा होना पड़े। हाइवे पर तेज रफ्तार से कई बार हादसे भी हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इसराना में बस स्टैंड बनवाने के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार से भी मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान निकलकर नहीं आया है।