फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drugs are being sold openly within 100 meters of the college

Panipat News: कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में सरेआम बिक रहा नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Drugs are being sold openly within 100 meters of the college
पानीपत। जिले के लगभग हर कॉलेज या स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नशा सरेआम बिक रहा है। चाय की आड़ में बीड़ी-सिगरेट बेची जा रही है। शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई नहीं करता। इस खोखा संचालकों के सबसे बड़े ग्राहक भी कॉलेज व स्कूलों के छात्र ही हैं। जो इनसे बीड़ी सिगरेट खरीदते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को इन खोखा व दुकान संचालकों पर कार्रवाई का जिम्मा सौंप रहा है। यहां तक की शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चालान बुक दे रखी है, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप यहां कार्रवाई नहीं होती। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल शिक्षण संस्थानों के पास नशीला पदार्थ बेचने वाले महज दो खोखा संचालकों पर कार्रवाई की है। सिवाह गांव से पानीपत के सेक्टर 18 तक पांच कॉलेज हैं। सिवाह गांव स्थित चौ. देवी लाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय है। इसके बाहर बीड़ी सिगरेट का खोखा नहीं है। इसके बाद जीटी रोड पर आईबी कॉलेज के सामने पानीपत-करनाल लेन पर दो शिक्षण संस्थान हैं। दोनों के सामने व पास बीड़ी सिगरेट के खोखे हैं। आर्य कॉलेज के गेट के पास ही बीड़ी सिगरेट के खोखे हैं।
विज्ञापन

इन खोखों को चाय बनाने की आड़ में रखा गया है। आर्य बाल भारती स्कूल के मुख्य गेट से महज 30 मीटर दूर बीड़ी सिगरेट का खोखा रखा है। सेक्टर 18 में भी राजकीय कॉलेज के पास बीड़ी सिगरेट की दुकान है। आईबी कॉलेज के पास एक किराना की दुकान है। जहां बीड़ी सिगरेट बिकती है। एसडी कॉलेज के पास ऐसी कोई दुकान या खोखा नहीं है। इनके अलावा कॉलोनियों में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के पास भी नशा सरेआम ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकिया शुरू करते हैं धुम्रपान, फिर फंसते है दलदल में ः छात्र जीवन में एक व्यक्ति धूम्रपान की दलदल में फंसता है। गलत संगत में पड़ कर छात्र पहले बीड़ी या सिगरेट का एक दो कश मारना शुरू करता है। फिर वह शौकिया तौर पर सिगरेट बीड़ी पीता है। फिर इनको अपना स्टेटस सिंबल बना लेता है। यहीं से वह इस नशे की दलदल में फंसता है।

हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को बीड़ी सिगरेट बेचने व धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई के लिए चालान बुक दे रखी है। उनके साथ साथ शिक्षा विभाग की भी उन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed