फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler who escaped after dodging police arrested

Panipat News: पुलिस का चकमा देकर फरार हुआ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler who escaped after dodging police arrested
पानीपत। सीआईए-थ्री ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो माह पहले मित्तल मेगा मॉल के पास से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे मुख्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र के सिधा कॉलोनी निवासी अब्दुल खान को गिरफ्तार किया है। 30 नवंबर 2024 की देर रात को वह उनकी टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी की मित्तल मेगा माल के पास पार्किंग में यूपी नंबर सफेद रंग की एक एक्सयूवी गाड़ी में एक युवक बैठा है। गाड़ी में मादक पदार्थ होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी शुरू की। कार चालक ने गाड़ी से हरे रंग की प्लास्टिक पन्नी बाहर फेंकी और चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। प्लास्टिक पन्नी को खोलकर चेक किया तो उसमें 560 ग्राम गांजा मिला था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में कैब पर चालक है। दिल्ली की सिधा कॉलोनी का अंकित मादक पदार्थ तस्करी का काम करता है। अंकित ने उसे शार्टकट तरीके से पैसे कमाने का लालच देकर मादक पदार्थ तस्करी करने के लिए कहा। वह इसके लिए तैयार हो गया। 30 नवंबर को अंकित ने उसे पॉलिथिन में गांजा देकर पानीपत में सप्लाई करने के लिए भेजा था। इसी वक्त पुलिस यहां आ गई थी। वह किसी तरह से फरार होने में सफल हो गया था। अब पुलिस अंकित की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed