फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drinking water crisis in 12 colonies of the city

Panipat News: शहर की 12 कॉलोनियों में पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 12 colonies of the city
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से गर्मी की शुरुआत में ही शहर के लोग पेयजल की किल्लत से जूझने लगे हैं। इस समय शहर की 12 कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है। लोग समस्या के समाधान की गुहार लगाते हैं तो निगम अधिकारी ट्यूबवेल लगाने की मशीन न होने के बहाने बना देते हैं। परेशान शहरवासियों ने अब अधिकारियों को रविवार तक का समय दिया है। समाधान न होने पर सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर वाटर एंड डिस्पोजल कमेटी की प्रधान निगम अधिकारियों के साथ पेयजल सप्लाई पर बैठक भी करने का फैसला लिया है। निगम अधिकारी पेयजल की स्थिति को जानने के बाद काम करने की बजाय टेंडर में उलझे रहे। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर में पानी सप्लाई के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एक टेंडर लगाना था, लेकिन अधिकारियों ने शहर को दो भागों में बांंटकर दो टेंडर लगा दिए थे। बाद में दोनों टेंडरों को कैंसिल कर दिया। बाद में 20 करोड़ का एक टेंडर लगाया था जो अब तक फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यहां गहराई पानी की समस्या
वार्ड 18 के पार्षद बलराम मकौल ने बताया कि वार्ड की आरके पुरम, सैनीपुरा, आठ मरला और मुखीजा कॉलोनी में पेयजल संकट बना है। सौ से ज्यादा घर पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन कॉलोनियों की कई गलियों में पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पा रही है। ट्यूबवेल का टेंडर तो है लेकिन अधिकारी मशीन न होने की बात कह देते हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। रविवार तक समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को कॉलोनी के लोग निगम कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। पहले भी वार्ड के लोग निगम के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्ष के वार्ड में नहीं पानी
वार्ड तीन की पार्षद अंजलि शर्मा ने कहा कि वह निगम की वाटर डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्ष हैं। उनके ही वार्ड में पीने के पानी की किल्लत है। वार्ड का विकास नगर क्षेत्र काफी बड़ा है। यहां की आबादी भी ज्यादा है। वार्ड में चार ट्यूबवेल खराब हैं। जिसकी वजह से लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। निगम अधिकारी ट्यूबवेल लगाने की मशीन न होने का बात कहकर टाल देते हैं। पानी की समस्या पूरे शहर में है। इसे लेकर सोमवार को निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कमेटी सदस्यों के साथ अहम फैसले लिए जाएंगे। वर्जन:

पीने के पानी की समस्या का मामला संज्ञान में होने के बाद भी अगर निगम अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो ये गंभीर विषय है। इस पर आलाकमान भी संज्ञान लेगी। दूसरी ओर पानी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और शहर से पीने के पानी की समस्या को दूर करने पर प्लानिंग की जाएगी।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed