{"_id":"6139129a8ebc3e494c7dfa4a","slug":"dosa-shopkeeper-thrashed-by-three-youths-in-car-video-goes-viral-panipat-news-knl82582949","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार तीन युवकों ने डोसा दुकानदार को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार तीन युवकों ने डोसा दुकानदार को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पानीपत। सीसीटीवी में कैद,दुकानदार को मारता हुआ आरोपी युवक।
- फोटो : Panipat
मॉडल टाउन स्थित लाल टंकी के पास अन्ना डोसा की दुकान पर आए तीन युवकों ने कार किनारे लगाने की बात पर दुकानदार को बुरी तरह पीटा। युवकों ने पहले डोसा खाया और फिर हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने 112 पर संपर्क करने के लिए फोन निकाला तो आरोपियों ने फोन छीनकर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया।
मूलरूप से तमिलनाडु निवासी अकनी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मॉडल टाउन स्थित लाल टंकी के पास अन्ना डोसा के नाम से दुकान चलाते हैं। उसके पास 5 कर्मी हैं। मंगलवार रात कार में सवार तीन युवक आए। उन्होंने कार में बैठे-बैठे डोसा ऑर्डर किया। उन्होंने कार साइड में लगाने के लिए कहा, वह नहीं माने। युवकों ने कार में बैठकर ही शराब पी और डोसा खाया। कुछ देर बाद तीनों युवक दुकान के अंदर आए। उन्होंने उसके पैतृक जिले के बारे में पूछा और बताने पर कहा कि तुम तमिलनाडु से आकर यहां कमाई कर रहे हो। युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। दुकान के अंदर रखे प्लेट और पतीलों से उन्हें पीटा। कर्मियों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सफेद शर्ट पहना युवक पीड़ित दुकानदार के साथ मारपीट कर रहा है। दुकान में लगे कर्मी आरोपी युवक को समझाने का प्रयास करते हैं तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट करता है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की पूरी रिकॉर्डिंग मॉडल टाउन थाना पुलिस को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएग।
-इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।