Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doors will remain open 24 hours for BJP workers: Dr. Archana Gupta

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे द्वार : डॉ. अर्चना गुप्ता

Sat, 30 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doors will remain open 24 hours for BJP workers: Dr. Archana Gupta
यात्री विशाल। - फोटो : Archive
पानीपत। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का शुक्रवार को सेक्टर-13-17 स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं और कोई भी कार्यकर्ता किसी भी समय संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले जिला भाजपा कार्यालय श्याम कमल परिसर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक गुज्जर, भाजपा नेता हरपाल ढांडा और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनका स्वागत किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री तक बन सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में परिवारवाद हावी है, जबकि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।


डॉ. गुप्ता ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और संगठन के कार्यकर्ता मिलकर सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, कृष्ण छौक्कर, राहुल विज, धर्मपाल जागलान, संजीव दहिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा, मेयर कोमल सैनी, संजय त्यागी, ओमदत आर्य, रविंद्र तुषामड़ और आरडी कल्याण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed