फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dog bitten more than a dozen women in the market, created a stir

बाजार में एक दर्जन से अधिक महिलाओं को कुत्ते ने काटा, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dog bitten more than a dozen women in the market, created a stir
मॉडल टाउन और माता पुली रोड मार्केट में शनिवार की दोपहर एक दर्जन से अधिक महिलाओं को कुत्ते ने कट लिया, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। यह महिलाएं रक्षाबंधन पर मार्केट में खरीदारी करने गईं थीं। वहां कुत्ते ने इन पर हमला बोल दिया। एक ही कुत्ते ने पहले मॉडल टाउन, फिर माता पुली रोड मार्केट में महिलाओं का काटा।
विज्ञापन

घटना शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। रक्षाबंधन की वजह से बाजार में महिला खरीदारों की संख्या अधिक थी। पहले मॉडल टाउन की मार्केट में कुत्ते ने आतंक मचाया। वहां करीब छह से सात महिलाओं को कुत्ते ने काटा। वहां दुकानदारों ने कुत्तों को भगाया। इसके बाद कुत्ता माता पुली रोड बाजार की ओर आ गया। वहां भी पांच से छह महिलाओं को उसने शिकार बनाया।
विज्ञापन

न्यू पंचवटी कालोनी निवासी अनीता ने बताया कि पता नहीं चला कि कुत्ता कब आया और उन्हें व उनकी बेटी रीता को काट लिया। उनके साथ खरीदारी कर रहीं अन्य महिलाओं को भी कुत्ते ने काट लिया। दुुकानदारों ने कुत्ते को मार्केट से भगाया। सभी महिलाएं रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए समालखा सिविल अस्पताल पहुंची, लेकिन रेबीज के टीके लगाए जाने का समय खत्म हो चुका था। महिलाओं ने निजी अस्पतालों में रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। समालखा सिविल अस्पताल के डॉ. पवन ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में रेबीज के इंजेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed