{"_id":"693b27093b0b604f070f4d4e","slug":"doctors-went-on-strike-ultrasound-services-stalled-and-four-cesarean-deliveries-were-performed-in-samalkha-and-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1007-148609-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चिकित्सकों ने रखी हड़ताल, अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप, समालखा व पानीपत में चार सिजेरियन डिलीवरी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चिकित्सकों ने रखी हड़ताल, अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप, समालखा व पानीपत में चार सिजेरियन डिलीवरी कराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सरकारी चिकित्सक एचसीएमएस एसोसिएशन के आह्वान पर बेमियादी हड़ताल का वीरवार को दूसरा दिन रहा। जिसके चलते लगातार चौथे दिन अस्पताल में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी और आपाताकाल में चिकित्सक नहीं मिले। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे लगातार चौथे दिन बंद रही। वीरवार को भी करीब 25 मरीज वापस लौटे। चार दिन में करीब 100 लोगों को अल्ट्रासाउंड कराए बिना लौटना पड़ा। हालांकि जिला नागरिक अस्पताल के 12 चिकित्सक काम पर लौटे। करीब 102 चिकित्सकों के हड़ताल होने के चलते उनका काम भी नजर नहीं आया। इन सबके बीच समालखा व पानीपत में चार सिजेरियन डिलीवरी कराई।
जिला नागरिक अस्पताल के 47 समेत जिले में 114 चिकित्सक हैं। इनमें 12 काम पर लौटे हैं। बाकी वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने वीरवार को ओपीडी और आपातकालीन विभाग समेत अन्य विभागों का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सकों से बात की और बेहतर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ मरीजों से मिलकर बेहतर इलाज का भरोसा दिया। इन सबके बीच जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी घट गई। सामान्य दिनों ओपीडी 1800 रहती है। यह वीरवार को 1350 के करीब रही।
अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवती परेशान
पिछले चार दिन से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप होने से गर्भवतियों को परेशानी हो रही है उन्हें बिना अल्ट्रासाउंड के ही लौटना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में एक अल्ट्रासाउंड के उन्हें एक हजार रुपये से ज्यादा रुपये देने पड़ रहे हैं। बुड़शाम गांव प्रिया देवी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच गई थी। अल्ट्रासाउंड कक्ष खुला था चिकित्सक भी बैठा था लेकिन उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि जब तक हड़ताल जारी है वे अल्ट्रासाउंड नहीं करेंगे। हड़ताल खत्म होने के बाद ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। चिकित्सकों की हड़ताल मरीजों की परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में 12 विशेषज्ञ आ चुके हैं। साथ ही निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल से जुड़े हैदराबादी अस्पताल, ईएसआई अस्पताल और एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना से 35 चिकित्सक काम रह हैं। अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। वीरवार को चार सिजेरियन डिलीवरी कराई हैं।
डॉ. श्यामलाल, एमएस जिला नागरिक अस्पताल पानीपत।