फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctor kidnapped, shot fired at Brothe

डॉक्टर का अपहरण, भाई पर दागी गोली

Thu, 27 Mar 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 27 Mar 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर के भावना चौक पर कुछ बदमाशों ने एक बीएएमएस डॉक्टर का अपहरण कर लिया और बीच बचाव करने आए भाई पर भी गोली चला दी। इसमें वे दोनों बच गए।
विज्ञापन


अपहर्ता मुसीबत में फंसने के डर से डॉक्टर की गाड़ी में पिटाई करने के बाद खजूर नगर में फेंककर फरार हो गए। डॉक्टर के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस के पसीने छूट गए और पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने इस मामले में डाक्टर की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया है।

थाना शहर के अंतर्गत भावना चौक पर बीती देर रात को कुछ बदमाशों ने डॉक्टर के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

डॉ. बदन सिंह निवासी दीनानाथ कॉलोनी अपने क्लीनिक पर बैठे थे। वे मरीजों को देख ही रहे थे कि इसी समय गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और उसके क्लीनिक में घुस गए। उन्हाेंने आते ही उसके साथ कहासुनी हो गई और उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


उसका भाई प्रदीप बीचबचाव करने आया तो बदमाशों ने दोनों पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें वे दोनों बाल-बाल बच गए। बदमाश हथियार का डर दिखाकर लोगों के बीच से उसका अपहरण कर ले गए और गाड़ी में डालकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके बाद उसको खजूर नगर में फेंक दिया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डॉक्टर के अपहरण की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस के पसीने छूट गए और देर रात को शहर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने अपहर्ताओं का सुराग जुटाने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका कहीं पर सुराग हाथ नहीं लग सका। डॉक्टर बदन सिंह देर रात को अहपर्ताओं से छूटने के बाद अपने घर वापस आया।

उसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। डॉक्टर बदन सिंह ने संजय निवासी भावना चौक, बिरजू निवासी वधावा राम कॉलोनी, संजय का साला जितेंद्र, देवेंद्र निवासी भावना चौक, जोगेंद्र निवासी बजीदा, करनाल, विकास, गौरा और विक्रम पर आरोप लगाए हैं। थाना शहर पुलिस ने सभी आठों के खिलाफ अपहरण के प्रयास और जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

बदमाश रात करीब पौने 10 बजे डॉ. बदन सिंह के क्लीनिक में घुसे थे। उस समय सड़क से लोगों की आवाजाही थी। डॉक्टर के अपहरण के समय काफी लोग एकजुट हो गए थे। लेकिन कोई भी व्यक्ति डॉक्टर को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बदमाश एक गोली चलाकर परिवार और बाहर खड़े लोगों के मन में डर पैदा कर बेखौफ फरार हो गए।


वर्जन
भावना चौक पर बीएएमएस डॉक्टर के अपहरण का प्रयास किया था और उसको पास की एक कॉलोनी में फेंक दिया। बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की है और उसके और उसके भाई पर जानलेवा हमला भी किया है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
बलवान सिंह, सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, थाना शहर, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed