फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Do not pay electricity bill with Paytm

पेटीएम से न भरें बिजली का बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Do not pay electricity bill with Paytm
पानीपत। बिजली निगम के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप पेटीएम से बिजली बिल का भुगतान करने वाले हैं तो रुक जाएं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पेटीएम से बिजली बिल का भुगतान करने पर रोक लगा दी है। जारी आदेशों में कहा गया है कि अगर पेटीएम से कोई उपभोक्ता बिल का भुगतान करता है तो उसका भुगतान मान्य नहीं होगा। न ही उसका बिल अगले बिल से कटकर आएगा। यानी पुराना बिल पेटीएम से भर दिया तो वह अगले बिल में भी जुड़कर आएगा। निगम के उच्च अधिकारियों ने निगम अधिकारियों को उपभोक्ताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि पेटीएम के अलावा बाकी अन्य ऑनलाइन मोड से बिल की पेमेंट स्वीकृत रहेगी। इस संबंध में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला के सीनियर अकाउंट ऑफिसर योगेश लोचब द्वारा जारी आदेशों में निगम के सभी एसई, एक्सईएन व अन्य बिजली अधिकारियों को भी पत्राचार किया गया है। अब बिजली निगम के अधिकारी अपने उपभोक्ताओं तक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया गया है। इसमें व्हाट्सएप पर भी लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं। निगम कार्यालय में बिजली की शिकायत लेकर आने वालों से लेकर बिल भरने वालों तक को मौखिक तौर पर इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन पेमेंट
पेटीएम को छोड़कर निगम उपभोक्ता अन्य ऑनलाइन मोड से बिल का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन बिल भरने के लिए बिजली निगम की वेबसाइट, नेट बैंकिंग, पीओएस मशीन, आरटीजीएस-एनईएफटी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक को नहीं होगा वित्तीय नुकसान
बिजली निगम ने अपने आदेशों को स्पष्ट करते हुए ये भी कहा है कि अगर कोई उपभोक्ता बिजली का बिल पेटीएम से भर भी देता है तो उसे इसका वित्तीय नुकसान नहीं होगा। पेटीएम के अलावा पहले ही तरह सभी प्रकार के ऑनलाइन मोड चालू रहेंगेे। सभी सेवाएं पहले की तर्ज पर ही काम करेंगी।

पेटीएम से पेमेंट को किया बंद- एसडीओ
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जारी आदेशों में उपभोक्ताओं को पेटीएम से पेमेंट न करने के लिए कहा गया है। निगम ने पेटीएम से बिल भरने की सुविधा को बंद कर दिया है। लेकिन निगम उपभोक्ता पहले की तरह अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
रमेश खटकड़, एसडीओ, सब अर्बन सब डिविजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed