फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divisional commissioner got admission only after seeing vaccination certificate

टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने के बाद ही मंडलायुक्त को मिला प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner got admission only after seeing vaccination certificate
लघु सचिवालय में मंगलवार को करनाल रेंज के मंडलायुक्त संजीव वर्मा को उनका टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने और तापमान जांचने के बाद प्रवेश दिया गया। उन्होंने लघु सचिवालय में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराए जाने की सराहना की। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की कि अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस दौरान कोविड जांच डेस्क पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें कोविड नियमों का पालन करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जगह पर बिना टीकाकरण के प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपना टीकाकरण पूर्ण कराएं। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने मंडलायुक्त को जिले में कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए की गईं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेट पर तैनात कर्मचारियों की टीम को विशेष हिदायत दी गई है कि कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के प्रवेश नहीं करना चाहिए। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें जल्द से जल्द डोज लेने का निर्देश दिया गया है। प्रमाणपत्र दिखाने पर ही कार्यालयों में आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed