{"_id":"6903bf3e5f91c03165071435","slug":"district-youth-festival-will-be-held-in-sd-college-panipat-news-c-244-1-sknl1016-146326-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडी कॉलेज में होगा जिला युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडी कॉलेज में होगा जिला युवा महोत्सव
Fri, 31 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित होने वाले जिला युवा महोत्सव के आयोजन की तिथि को लेकर संशय खत्म हो गया है। जिला युवा महोत्सव का आयोजन पहले से निर्धारित 3 व 4 नवंबर को अब एसडी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इससे पहले महोत्सव का आयोजन आर्य महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रस्तावित था लेकिन इन्हीं तिथियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल भी होना है। इसके चलते आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने तीन व चार नवंबर को ऑडिटोरियम उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताते हुए 17 व 18 नवंबर को जिला युवा महोत्सव का आयोजन करवाने या किसी अन्य स्थान का चयन करने को कहा। प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने जिला युवा को-ऑर्डिनेटर कार्यालय को पत्र भी जारी किया था। संवाद
विज्ञापन