फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MP accuses government of discrimination.

पदक लाते हैं हरियाणा के खिलाड़ी, स्टेडियम बनते हैं गुजरात में : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
MP accuses government of discrimination.
इसराना में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
पदक लाते हैं हरियाणा के खिलाड़ी, स्टेडियम बनते हैं गुजरात में : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। दुनियाभर में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ी रोशन करते हैं, पदक लाते हैं और भव्य स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में बनाए जा रहे हैं। साफ है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को उनके हक की बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह बात रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसराना में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के डेढ़ से दो लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था। अब मुख्यमंत्री विधानसभा में इसे अस्थायी व्यवस्था बताकर पक्का करने से मुकर रहे हैं। उन्होंने एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने और भविष्य में केवल नियमित भर्तियां करने की मांग की।
विज्ञापन


विकास में पिछड़ा, बेरोजगारी में अव्वल हुआ हरियाणा
सांसद ने कहा कि 2014 तक हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, खेल और विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य था। आज प्रदेश बेरोजगारी, नशाखोरी और अपराध में शीर्ष पर पहुंच गया है। नए स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने के बजाय भाजपा ने अपने कार्यालय बना लिए हैं। पक्की नौकरियों के अवसर घटने से युवा भटक रहे हैं। उन्होंने माइनिंग और अवैध कॉलोनियों के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, दिव्यांशु बुद्धिराजा, जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, अनिल मलिक, खुशीराम जागलान और जिला पार्षद जगबीर सिंह मौजूद रहे।

विकास के लिए तरस रहा इसराना : बलबीर वाल्मीकि
सम्मेलन का संयोजन पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि ने किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में इसराना हलका विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। कांग्रेस सरकार के समय इसराना और मतलौडा में बस अड्डे के लिए जमीन स्वीकृत कराई गई थी, लेकिन अब हलके से मंत्री होने के बावजूद जनता विकास के लिए तरस रही है। उन्होंने हलके में भ्रष्टाचार चरम पर होने और सरपंचों के बस्ते जमा कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed