फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District Rugby Football Championship begins, matches to be held in Ugra Khedi today

Panipat News: जिला रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, आज उग्रा खेड़ी में होंगे मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
District Rugby Football Championship begins, matches to be held in Ugra Khedi today
पानीपत। जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से वीरवार को प्रथम जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आगाज किया गया। राजा खेड़ी गांव स्थित मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में पहले दिन जूनियर लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग का मैच कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के मैच शुक्रवार को उग्रा खेड़ी गांव के स्टेडियम में शाम पांच बजे होंगे।
विज्ञापन

जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले राजा खेड़ी गांव स्थित मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में वीरवार से फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गई। तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में पहुंचे अजय मलिक उग्रा खेड़ी व अमन मलिक ने मैच शुरू कराया। चैंपियनशिप के आयोजन में टीटू शर्मा का विशेष योगदान रहा। गर्मी अधिक होने के कारण पहले दिन एक मैच कराया गया।बाकी मैच रोक दिए गए। इससे पहले अजय मलिक और अमन मलिक ने खिलाड़ियों का परिचय लिया।
विज्ञापन

लड़के व लड़कियों की टीम आज लेंगी भाग
कोच सोमदत्त उर्फ टीटू शर्मा ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे। यह मैच उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में सायं चार बजे शुरू कराए जाएंगे। इसमें लड़कियों के जूनियर व सीनियर और लड़कों के जूनियर लड़कों अंडर-18 से ऊपर और सीनियर के मैच कराए जाएंगे। यहां लड़कों व लड़कियों की जूनियर और सीनियर की जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रदर्शन के आधार पर होगा। ये टीमें दो जून को जींद के गोसाई खेड़ा गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। एसोसिएशन के जिला प्रधान अमन टीटू और सचिव अजय ने बताया कि गर्मी के चलते वीरवार को सभी मैच नहीं कराए जा सकें। शुक्रवार को फाइनल मुकाबलों का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed