फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District Bar Election: Pradhan will be elected today

जिला बार चुनाव : आज चुना जाएगा प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
District Bar Election: Pradhan will be elected today
पानीपत। 93 साल पुरानी बार एसो. के प्रधान का चुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा। शाम को चार बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए अदालत में दो दिन तक कामकाज ठप रखा गया है।
विज्ञापन

चुनाव से एक दिन पहले वीरवार को अदालत परिसर राजनीति के मैदान में तब्दील हो गया। सभी प्रत्याशियों ने हर चैंबर में जाकर वकीलों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उल्लेखनीय है कि चुनाव के मद्देनजर दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा। प्रत्याशी रूठों को मनाने में जुटे रहे। जो वकील घर थे, उन्हें फोन पर बुलाया गया।
विज्ञापन

प्रत्याशी जीत के लिए जातिगत समीकरण भी बैठा रहे हैं। प्रधान पद के लिए लगातार दो बार प्रधान रहे अमित कादियान, पूर्व प्रधान सुरेंद्र दूहन व अनिल सिंगला में मुकाबला है। उप प्रधान पद के लिए आशिमा कौशिक व सुनीता कश्यप में टक्कर है। संदीप शांडिल्य को पहले ही सर्वसम्मति से सचिव चुनाव जा चुका है। सहसचिव के लिए विकास गाहल्याण व यमन बठला और कोषाध्यक्ष के लिए दीपक मुदगिल व राकेश अहलावत में टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार चुनाव में उम्मीदवारों पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। उम्मीदवार न तो पार्टी दे सकते हैं और न ही कोर्ट परिसर में अपना बैनर या स्टीकर लगा सकते हैं। उम्मीदवार वकीलों के घर जाकर उनसे वोट की अपील नहीं कर सकते। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता पाया गया तो उसका नामांकन रद्द हो सकता है। छह बजे के बाद चैंबर परिसर को बंद किया जा रहा है। इसलिए उम्मीदवार छह बजे के बाद अपने अपने ठिकानों पर बैठकें कर चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed