फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on problems of ex-servicemen

Panipat News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 01 Mar 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Discussion on problems of ex-servicemen
इसराना। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से बलाना गांव स्थित सैनिक भवन में शनिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री कैप्टन निरपाल सिंह ने मुख्य अतिथि राके रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री कैप्टन निरपाल सिंह ने युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रख कर खेलों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को अपने निजी कोष से 21 हजार रुपये व अन्य संसाधनों से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भी सैनिक भवन के निर्माण के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रधान कैप्टन प्रताप सिंह और मंच संचालन डॉ. सतबीर सहरावत व सूबेदार अजीत कुंडू ने किया। इस अवसर पर स्वराज बागपत, श्रीपाल ढाका बागपत, अजीत कुंडू, सतबीर सहरावत, रणधीर पानू, सूरजभान, प्रताप खोखर व बलवान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed