फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on new dimensions and challenges of Indian economy

भारतीय अर्थव्यवस्था के नए आयाम और चुनौतियों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Discussion on new dimensions and challenges of Indian economy
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार की ओर से प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों के विद्वानों, शोधकर्ताओं, पालिसी निर्धारकों, रिसर्च स्कॉलर्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया। लगभग 140 प्रतिभागियों ने पंजीकरण भी करवाया। कांफ्रेंस का विषय भारतीय अर्थव्यवस्था के नए आयाम और चुनौतियां रहा।
विज्ञापन

कांफ्रेंस में पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान आदि से आए शोधकर्ता एवं प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। इसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर विचार साझा किए। कोरोना-19 आपदा के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष आने वाली कठिनाइयों, चुनौतियों एवं इनके निदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व कांफ्रेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत प्रचारक प्रमुख राजेश गोयल बतौर अति विशिष्ट मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। कीनोट संबोधन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च एवं चेयरमैन एमबीए विभाग महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के डीन प्रो. राज कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी एजूकेशन सोसासटी के जनरल सेक्रेटरी दिनेश गोयल, एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, जनरल सेक्रेटरी सुधीर सिंगला, कोषाध्यक्ष मनोज सिंगला, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, कॉन्फ्रेंस के आयोजक डॉ. राकेश गर्ग ने शॉल एवं तुलसी के गमले और मोमेंटो भेंट कर मेहमानों का स्वागत किया।

संयोजक डॉ. राकेश गर्ग और सह-संयोजक प्रो. सविता पूनिया है। संगठन सचिव का दायित्व प्रो. सुषमा, डॉ. दीपा वर्मा, प्रो. दीपिका अरोड़ा और प्रो. पवन कुमार संभाल रहे हैं। इनके साथ आयोजन समिति में प्रो. यशोदा अग्रवाल, प्रो. मनमीत सिंह, प्रो. नम्रता अरोड़ा, प्रो. आशीष गर्ग, प्रो. हिमानी, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. मन्नू देवी, प्रो. शीला अहलावत और प्रो. ज्योति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed