फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion of rural change INLD ticket

इनेलो ग्रामीण टिकट बदलने की चर्चा

Wed, 06 Aug 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 06 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Discussion of rural change INLD ticket
इनेलो की पानीपत ग्रामीण हलके की टिकट बदलने की सुगबुगाहट शहरभर में है। सुबह से शुरू चर्चा दिन के समय शहर और पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। कई नेता टिकट बदलने की चर्चाओं को सही तो कई नेता इसको गलत बता रहे हैं। जिला प्रधान ने चर्चा सुनने की बात मानी हैं, लेकिन टिकट बदलने की बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इनेलो ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। प्रदेश की 62 विधानसभाओं में से तीन पानीपत की भी थी। पानीपत ग्रामीण से निशान मलिक, इसराना से बलवान वाल्मीकि और समालखा हलके से रामभतेरी का नाम घोषित किया था। पानीपत ग्रामीण और इसराना हलके में इसका विरोध शुरू हो गया था। ग्रामीण हलके से पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान और इसराना से पार्टी के मौजूदा विधायक कृष्ण लाल पंवार ने टिकट कटने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


पूर्व स्पीकर दो दिन पहले बैठक कर कार्यकर्ताओं की राय जान चुके हैं और फैसला लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। वहीं इसराना विधायक ने मंगलवार को बैठक कर कार्यकर्ताओं की राय जानी। कृष्णलाल पंवार ने भी एक सप्ताह का समय मांगा है। शहर में चर्चाएं हैं कि मंगलवार को पानीपत ग्रामीण हलके घोषित प्रत्याशी निशान मलिक को पार्टी नेताओं ने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी चर्चाएं हैं कि उनको फिलहाल चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के लिए रुकने की कही गई है। सुबह के समय शहर में चर्चाओं का शुरू दौर शाम तक जिलेभर में आग की तरह फैल गया। पार्टी व दूसरी पार्टियों ने नेता फोन पर टिकट के बारे में स्थिति स्पष्ट करने में लग गए। अमर उजाला ने भी पार्टी के घोषित प्रत्याशी निशान मलिक से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed