फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dirty drain overflows, people of three villages worried

Panipat News: गंदा नाला ओवर फ्लो, तीन गांव के लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Dirty drain overflows, people of three villages worried
सनौली। झांबा मदरसे वाली काॅलोनी के पास गंदा नाला ओवरफ्लो होने से तीन गांव के लोग परेशान हैं। यहां गलियाें में पानी जमा है। छोटे बच्चे व बुजुर्ग गंदे पानी और कीचड़ से होकर जाने से मजबूर है। समस्या के समाधान के लिए कई बार तीनों गांवों की पंचायत व खंड प्र‎शासन व अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते मांग की है कि अधिकारी उन्हें जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण समसु, नसीम, समेदिन, ताहिर, राशिद, जाकिर, नवाब अली, मेहरदीन, सुहैल, प्र‎वेज, नरेश कुमार, राजेश व राशिदा का कहना है कि झांबा मदरसे वाली कॉलोनी की मेन सड़क पांच माह से गंदा पानी जमा है। लंबे समय से पानी जमा रहने से सडक़ पर गड्ढे होने लगे है। जोकि राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। कई बार गड्ढों में गिरकर वाहन चालक घायल हो चुके हैं। रात के समय में तो परेशानी दोगुना हो जाती है। उन्होंने कहा कि फिरनी पर गंदा पानी जमा होने से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को इसी रास्ते से आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही फिरनी किनारे बसे लोगों का तो घर से निकलना ही दूभर हो चुका है। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि उनकी समस्या की ओर ध्यान दिया जाए। ताकि लोगों को लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिल सके। इस बारे में रिशपुर गांव के सरपंच राजदीप का कहना है कि सनौली से रिशपुर जाने वाली मैन सडक झांबा मदरसे वाली काॅलोनी के पास गंदे नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर पानी भरने से झांबा गांव मदरसे वाली कालोनी, सनौली दो काॅलोनियों और रिशपुर गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्जन- खंड के ग्राम सचिव जितेंद्र व ‎विरेंद्र आदि का कहना है कि पंचायत से मिल कर गंदे नाले की सफाई करा कर समस्या हल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed