{"_id":"58af2f524f1c1b2b69b26313","slug":"didn-t-take-divoce-to-husband-that-s-why-meet-an-attack-on-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से तलाक नहीं लिया तो दुकान पर बैठे दंपति पर बोला हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से तलाक नहीं लिया तो दुकान पर बैठे दंपति पर बोला हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
meenakshi
पानीपत। कलंदर चौक स्थित अपनी दुकान पर बैठे दंपति पर करीब दस लोगों ने तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दंपति को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोप है कि विशेष समुदाय की युवती के दूसरे समुदाय के लड़के से शादी करने की वजह से आरोपियों ने हमला किया है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमर भवन चौक निवासी सन्नी ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले मोबिना उर्फ मीनाक्षी से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा भी हुआ। वह अब दस माह का है। सन्नी ने बताया कि उनकी कलंदर चौक पर लेडीज कपड़ों की दुकान है। वह वीरवार को अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ दुकान पर बैठा था। तभी राशिद, साजिद समेत करीब दस लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और उन पर तेजधार हथियार के साथ ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग उनकी तरफ दौड़े तो हमलावर भाग गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मीनाक्षी ने बताया कि वह शादी से पहले एक विशेष समुदाय से थी। उसके लिए दिलशाद का रिश्ता आया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। बाद में उसने अपने परिजनों की मर्जी से सन्नी से शादी कर ली। दिलशाद के ही जानने वाले राशिद और साजिद ने अब उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है। आरोपी पिछले दस दिनों से उस पर सन्नी से तलाक लेने का दबाव बना रहे थे। उसने इनकार कर दिया, तो उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कलंदर चौक स्थित दुकान पर बैठे दंपति पर हमला करने के आरोप में मीनाक्षी के बयान पर कलंदर चौक निवासी राशिद, साजिद औघ्र तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, किला चौकी, पानीपत।