फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhanteras is the buzzing market spree

धनतेरस पर गुलजार हुआ बाजार, जमकर खरीदारी

Fri, 01 Nov 2013 10:58 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Fri, 01 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras is the buzzing market spree
शहर में शुक्रवार को धनतेरस की धूम रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसमें
विज्ञापन
सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न वस्तुओं की  खरीदारी हुई। शहर में करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। पूरा दिन शहर के बाजारों में रौनक रही।

जिलेभर से धनतेरस के अवसर पर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। यही कारण था कि बाजारों में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा लग रहा था मानों पूरा शहर बाजार में आ गया। मेन बाजार, क्वालिटी चौक,  पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक भारी भीड़ रही। धनतेरस पर नया बर्तन खरीद कर घर लाना शुभ माना जाता है।

दुकानदार सुदर्शन कुमार व सुरेश ने बताया कि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। सुबह दस बजे से दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक बर्तनों की ब्रिकी हो रही है। मेन बाजार में आभूषणों की दुकान करने वाले धनतेरस को देखते हुए चांदी के सिक्कों की अधिक डिमांड है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की चांदी व सोने की मूर्तियों भी खरीद रहे हैं।

बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। पुराने तहसील रोड पर कपड़े की दुकान करने वाले अशोक कुमार व राहुल, सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मित्तल ने कहा कि धनतेरस पर धंधे में कुछ तेजी थी। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। उधर, मिठाई की दुकान चलाने वाले कृष्ण कुमार व बलबीर सैनी ने बताया कि मिठाइयों की खूब डिमांड है।

52 गाड़ियां बिकीं, बारह की बुकिंग
शुक्रवार को करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें सराफा बाजार में 3 करोड़ का लेन-देन हुआ। इसी प्रकार से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ। बजाज ऑटोमोबाइल के आनंद खुरानिया ने कहा कि उनकी शुक्रवार को 105 बाइक बिकीं, वहीं शहर की अन्य एजेंसियों में तकरीबन दो सौ बाइक की बिक्री हुई, वहीं लोगों ने बुकिंग भी करवाई। इसी प्रकार से करीब 50 लाख रुपये के ट्रैक्टर की बिक्री हुई। लगभग 80 से लेकर 90 लाख रुपये तक बर्तनों का कारोबार हुआ। इसके साथ-साथ लगभग 40 से 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान में टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स के सामान की भी बिक्री हुई। कार बाजार में भी शुक्रवार को काफी चमक रही। एकांश मोटर्स के जीएम ललित तनेजा ने बताया कि शुक्रवार को 52 गाड़ियों की बिक्री हुई है, वहीं 12 की बुकिंग हुई है। इसके अलावा अन्य कंपनियों की कारें भी बिकीं। करीब 3 करोड़ से अधिक का व्यापार कार बाजार में हुआ। इसके अलावा बाजार में दिनभर उपहार, मिठाई, बिजली की लड़ियों से लेकर दीये आदि तक की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही।

बाजारों में रही जाम की सी स्थिति
कैथल। धनतेरस व दीपावली के त्योहार को लेकर शहर वासियों ने जमकर खरीदारी की। शहर के मुख्य बाजारों में पूरा दिन जाम की स्थिति रही। बाजार में हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही। यही कारण था कि बाजारों में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा लग रहा था मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया हो। मेन बाजार, क्वालिटी चौक,  पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार पर खरीददारों की भारी भीड़ रही। धनतेरस होने के कारण रेलवे गेट व तलाई बाजार में बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक रही। जहां सब्जी मंडी सहित कई बाजार होने के कारण लोगों की खूब आवाजाही रही। ऐसे में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यहां दीपावली को लेकर सामान की बिक्री के लिए सड़कों पर भी दुकानें सजाई गई थीं। जो जाम का बड़ा कारण बनीं।
दुकानदार विनोद कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक बर्तनों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed