फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees swayed to the resonance of Ganpati bhajans.

Panipat News: गणपति के भजनों की गूंज पर झूम उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the resonance of Ganpati bhajans.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। कुटानी रोड स्थित श्री अवध धाम मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भजनों की संगीतमय धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में देवा श्री गणेशा... और गौरा के ललना... जैसे भजनों की अमृत वर्षा हुई।
विज्ञापन

मंदिर के परमाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य दाऊजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता का सम्मान करना हमें भगवान गणेश के जीवन से सीखना चाहिए। गणेश जी ने अपने माता-पिता शिव-पार्वती की परिक्रमा कर सिद्ध किया था कि ब्रह्मांड में माता-पिता से बड़ा कोई नहीं है। कलयुग में माता-पिता ही प्रत्यक्ष ईश्वर हैं और सुबह उठकर उनके चरण स्पर्श करना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि गणपति बप्पा इस समय पानीपत में अतिथि रूप में पधारे हैं। पूरे नगर को मिलकर उनका वंदन करना चाहिए ताकि शहर में धार्मिक माहौल बना रहे। महोत्सव के दौरान गणपति बप्पा की भव्य मंगल आरती कर मोदक का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच का संचालन धर्म प्रवक्ता कैलाश नारंग ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी कर्ण कंसल, मुनीश जैन, भाजपा जिला सचिव भावना जैन, पार्षद अंजना प्रीतम गुर्जर, अमित मक्कड़, प्रीतम गुर्जर, तिलकराज मिगलानी, संजय गुप्ता, डॉ. रमेश चुग, अशोक नारंग, राकेश शर्मा, सुरेश असीजा और जसवीर मलिक मौजूद रहे।


राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना, 25 को होगा विसर्जन
समालखा। शहर की खटीक बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गणेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बाग वाला मोहल्ला वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान पवन बैनीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पुजारी पंडित गोकुलेश शास्त्री व श्रद्धालुओं ने मुख्य अतिथि का ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से स्वागत किया। पवन बैनीवाल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने उन्हें गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। पुजारी गोकुलेश शास्त्री ने बताया कि 25 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा। इस मौके पर डॉ. मनोहर लाल, जसवंत महिंद्रा, पूर्व पार्षद नंद किशोर महिंद्रा, रोहन बैनीवाल, रोहित जांगड़ा, प्रिंस वर्मा, रौनक बैनीवाल और साहिल बैनीवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed