फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered to visit the Devi temple

Panipat News: देवी मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to visit the Devi temple
पानीपत। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां कालरात्रि का पूजन किया गया। इसको लेकर मंदिर में पूरा दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रबंधन ने 25 से 30 हजार लोगों के माता के दर्शन करने का दावा किया है। वहीं देवी मंदिर बाजार समेत इसके साथ लगती सड़कों पर पूरा दिन पैदल निकलने को भी रास्ता नहीं मिला। मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

प्राचीन श्री देवी मंदिर में मां कालरात्रि के पूजन को लेकर अल सुबह करीब चार बजे ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिर में सुबह ही लंबी लाइन लग गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ लोगों की संख्या भी बढ़ती चली गई। सुबह नौ मंदिर मंदिर के बाहर पैदल निकलने को भी रास्ता नहीं मिला। दोपहर के समय कुछ राहत मिली। इसके बाद शाम के समय लोगों ने फिर से मंदिर में पहुंचना शुरू कर दिया। सोमवार को गांवों से भी लाेगों के माता के दर्शन को पहुंचने से भीड़ लगी रही। मंदिर में शाम के समय सांध्यकालीन आरती में कई सौ श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर भरा हुआ था। इन सबके बीच मामा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मां कालरात्रि पर मंदिर में माता के दर्शनों को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ था। अल सुबह से देर शाम तक मंदिर में लाइन लगी रही। इस दौरान 25 से 30 हजार लोगों ने मां के दर्शन किए हैं। यहां दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी का पूजन किया जाएगा। इसके साथ मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed