फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Development work will be done in urban assembly with crores of rupees

Panipat News: करोड़ों रुपये से शहरी विधानसभा में होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in urban assembly with crores of rupees
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा के वार्डों में लगभग चार करोड़ की लागत से 13 विकास कार्य कराए जाएंगे। शहरी विधायक ने निगम अधिकारियों से इनके टेंडर लगवा वर्क ऑर्डर जारी करवा दिए हैं। लंबे समय से विधायक शहरी विस वार्डों के कार्यों को कराने के लिए प्रयासरत थे। विधायक का कहना है कि अब शीघ्र ही विकास कार्यो का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा एवं गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शीघ्र ही सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विधायक ने बताया 1 वार्ड 15 में जनता धर्मशाला का निर्माण लगभग 28.10 लाख की लागत से किया जाएगा, वार्ड 10 में सनौली रोड से एंजल मॉल तक सड़क का निर्माण लगभग 74.48 लाख से होगा, वार्ड 18 में बलजीत हाउस से पीपल वाली गली और वाल्मीकि बस्ती तक नाली का निर्माण 21.21 लाख से किया जाएगा, वार्ड 09 में परमहंस कुटिया में हॉल का निर्माण 43.60 लाख से किया जाएगा, वार्ड 14 में कृष्णा पार्क और एकता पार्क का जीर्णोद्धार 19.21 लाख से किया जाएगा, वार्ड 14 में गंगा पार्क सेक्टर 12 में पाइपलाइन का 11.13 लाख से मरम्मत का काम होगा, वार्ड 19 में अमर पूरी जाटल रोड शिवपुरी की छत, कम्यूनिटी हॉल का निर्माण 43.04 लाख से कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह से वार्ड 10 में 68.88 लाख से निर्माण कार्य होगा, वार्ड 18 में शुगर मिल से लेकर गिरी प्रॉपर्टी तक पाइप बिछाने का कार्य 32.82 लाख से होगा, 20.31 लाख से जिला सचिवालय में कमरे एवं पार्किंग एरिया का निर्माण कराया जाएगा, वार्ड 10 में गोकुल धाम सोसायटी रोड का पुर्ननिर्माण एवं अन्य कार्य 10.28 लाख से होगा, वार्ड 08 में लंगर हॉल का निर्माण 8.40 लाख से कराया जाएगा और वार्ड 15 संजय पार्क के पास फुटपाथ का पुनर्निर्माण एवं फैंसी लाइट 17.12 लाख से कराई जाएगी। इन विकास कार्यों के लिए वर्क ऑर्डर जारी करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed