फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Details of employees deprived of training sought

Panipat News: प्रशिक्षण से वंचित कर्मचारियों का ब्योरा तलब

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Details of employees deprived of training sought
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा कर्मयोगी मिशन के तहत शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान उन्हें नैतिक व्यवहार और मूल्य सिद्धांत का पाठ पढ़ाया गया। अब शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों व कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को यह रिपोर्ट आठ जनवरी तक देनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशिक्षण से वंचित कर्मचारियों को तिथि व स्थान तय कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा कर्मयोगी मिशन के तहत जिले में शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण तीन जनवरी को संपन्न हो चुका है। इस दौरान जिले के सभी पांच खंडों के छह केंद्रों पर 165 बैच में शिक्षा विभाग के करीब 4800 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एक बैच में 30 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से अब विभाग की नजर उन कर्मचारियों पर है जो किसी कारण से प्रशिक्षण से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अब सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। विद्यालय शिक्षा निदेशक की ओर से जिले में डाएट प्राचार्य बिजेंद्र नरवाल और हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन (हिपा) की ओर से प्राचार्य सुरजीत सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण भी किया व जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड संयोजक संदीप गाहल्याण ने बताया कि प्रशिक्षण में राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और हितधारकों को शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नैतिक शासन को विकसित करना और सरकारी कर्मचारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। कार्यक्रम का लक्ष्य हरियाणा के नागरिकों को ठोस लाभ पहुंचाते हुए सार्वजनिक सेवा वितरण और जवाबदेही को बढ़ाना है। संवाद


-------------


क्या कहते हैं अधिकारी

डाइट प्राचार्य बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण से वंचित कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा लोक प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम (हिपा) के सहयोग से सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को इसके अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा। हिपा नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि भविष्य में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए यह प्रशिक्षण हर कर्मचारी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed