फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Detailed report of 147 plots will have to be given in a week

Panipat News: एक सप्ताह में देनी होगी 147 प्लाॅटों की विस्तृत रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 15 Mar 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Detailed report of 147 plots will have to be given in a week
पानीपत।
विज्ञापन

गांव बिंझौल में डेयरियों को शिफ्ट कराने को लेकर दिए गए 147 प्लाॅटों की विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट निगम के तहसीलदार और कानूनगो को एक सप्ताह में देनी होगी। इस रिपोर्ट में अधिकारियों को मौके पर जाकर पड़ताल करनी होगी कि इनमें किन लोगों ने इन प्लाॅटों में डेयरियां शिफ्ट की हैं, किन प्लाॅटों में डेयरियों के अलावा अलग गतिविधियां हो रही हैं। कौन से प्लाॅट आज तक खाली हैं और कौन से प्लाॅट निरस्त हो चुके हैँ। जिसके बाद इस रिपोर्ट पर निगम कमेटी के सदस्य और अफसर बैठकर आगामी रणनीति इख्तियार करेंगे।
इसे लेकर एक बार फिर से नगर निगम आयुक्त के साथ निगम अधिकारियों, मेयर और सफाई कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें शहरी विधायक ने भी भाग लिया। जिसके बाद डेयरियों के इन प्लाॅटों पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। इसे लेकर आयुक्त ने मौके पर निगम तहसीलदार और कनूनगो को अगले मंगलवार को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने गांव बिंझौल में 20 साल पहले डेयरियों के लिए लोगों को 147 प्लाट दिए थे लेकिन आज तक इन प्लाॅटों में डेयरियां शिफ्ट नहीं हो सकी। इनमें से सिर्फ 56 प्लाॅटों में ही डेयरी शिफ्ट हुई। 55 प्लाटों पर अब भी गड़बड़झाला है। इनमें 55 प्लाॅट खाली और कैंसल हो चुके हैं। वहीं, बाकी के बचे ज्यादातर प्लाॅटों में रिहायशी या दूसरी गतिविधियां चल रही हैं। पिछले शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर निगम अधिकारियों और कमेटी सदस्यों की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला: शहर की डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए वर्ष 2003 में निगम ने शहर का सर्वे कराया। उस समय शहर में 197 डेयरी मिली। इसके लिए निगम ने गांव बिंझौल में डेयरी संचालकों को 147 प्लाट आवंटित किए थे। इनमें 250 गज के 125 प्लाॅट में से 106 की बोली कराई लेकिन अब तक केवल 49 प्लाॅटों में ही डेयरियां शिफ्ट हो पाई है। इसके अलावा 350 गज के 12 प्लाॅट आवंटित किए इनमें से सिर्फ पांच प्लाॅटों में ही डेयरी शिफ्ट हुई। 500 गज के भी 10 प्लाॅटों में से सिर्फ दो ही डेयरी शिफ्ट हो सकी। कुल आवंटित 147 प्लाॅटों में से सिर्फ 56 में ही डेयरियों को शिफ्ट किया जा सका है। इसके अलावा 55 प्लाॅटों पर खाली, कैंसल होने का विवाद रहा। इसके बाद निगम ने 2020 में शहर का सर्वे कराया तो 381 डेयरियां मिली। जिनको अब बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।

एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट: आज बैठक में आयुक्त ने निगम तहसीलदार और कानूगो को एक सप्ताह में सभी प्लाटों की ग्रांउड रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अगले मंगलवार तक सभी प्लाटों की रिपोर्ट आ जाएगी। जिसके बाद इन प्लाटों पर आगामी कार्रवाई का निर्णय होगा।
संजीव दहिया, अध्यक्ष, सफाई कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed