फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite the stay order, the allegation of inauguration of Dharamshala construction

स्टे ऑर्डर के बावजूद धर्मशाला निर्माण के उद्घाटन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Despite the stay order, the allegation of inauguration of Dharamshala construction
पानीपत। वार्ड नंबर-2 स्थित जसबीर कॉलोनी में विरोध करते हुए लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 2 की जसवीर कॉलोनी में एक सड़क की जमीन पर धर्मशाला बनाने का मामला सामने आया है, जिसका दो दिन पहले स्थानीय नेताओं ने उद्घाटन तक कर दिया है। इस समारोह में ग्रामीण विधायक समेत मेयर और पार्षद भी मौजूद रहे। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर पहले भी अवैध निर्माण का प्रयास किया गया था, जिस पर कोर्ट से स्टे आर्डर लिया गया है। इससे यहां के स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। वहीं, जनप्रतिनििधियों का कहना है कि उन्होंने निगम और डीटीपी कार्यालय से इसके दस्तावेज चेक करवाए थे। उसमें यह जमीन सड़क की नहीं निकली। अगर इस पर कोर्ट में स्टे आर्डर है तो इसके दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर स्टे ऑर्डर को हटवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जसवीर कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत मंगलवार को भारतीय क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह को दी। उन्होंने इस जमीन के मौके का मुआयना किया और लोगों से बातचीत करते हुए जमीन संबंधित दस्तावेज जांचे। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 की ये कॉलोनी जसवीर कॉलोनी के नाम से जानी जाती है। इसे करीब 30 साल पहले जसवीर नाम के व्यक्ति ने काटा था। जब लोगों ने इस कॉलोनी में प्लाट खरीदे और उनकी रजिस्ट्री करवाई तो उसमें साफ लिखा कि 20 फीट का रास्ता पश्चिम और 20 फीट का रास्ता दक्षिण में लगता है। इस जमीन पर पहले भी कब्जा कर अवैध निर्माण करने की कोशिश की गई थी, जिसके विरोध में कॉलोनी निवासियों ने 18 नंवबर 2021 को कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया था। इसका मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मौके पर किया विरोध लेकिन एक न चली- दिलबाग
दिलबाग सिंह ने बताया कि जब ग्रामीण विधायक की ओर से इस जमीन पर धर्मशाला बनाने के लिए उद्धाटन किया जा रहा था तो लोगों ने इसका विरोध भी किया। उन्होंने विधायक से कहा कि इस जमीन का मसला कोर्ट में है, बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक समर्थकों ने भी स्थानीय लोगों को धमकी तक दी। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी जा चुकी है। इस मौके पर बलकार सिंह, सतपाल सिंह, धीरज गाबा, सुनील, बिल्लू, राजू, रीटा, परमजीत कौर, रमनप्रीत, रोहन, कुलदीप कौर, ऋशिपाल, जोगिंद्र समेत अन्य कॉलोनी के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम व डीटीपी से करवा चुके जांच
इस जमीन के दस्तावेजों की जांच निगम व डीटीपी से करवाई जा चुकी है। ये जमीन सड़क का हिस्सा नहीं है। अगर इस पर स्टे ऑर्डर है तो कोर्ट के सामने ये दस्तावेज प्रस्तुत कर स्टे को हटवा लिया जाएगा। -पवन गोगलिया, पार्षद, वार्ड नंबर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed