फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite the rise in prices, the arrival of paddy may lag behind last year

भावों में तेजी के बावजूद पिछले साल के मुकाबले पिछड़ सकती है धान की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Despite the rise in prices, the arrival of paddy may lag behind last year
पानीपत। पानीपत जिला की विभिन्न मंडियों में धान की आवक जारी है। धान की आवक के अनुसार इस बार धान की खरीद पिछले साल के मुकाबले कम रह सकती है। हालांकि धान के भावों में गत वर्ष के मुकाबले तेजी बनी हुई है। धान की आवक में कमी का मुख्य कारण दूसरे राज्यों से धान की आवक पर रोक लगाना माना जा रहा है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों का कहना है कि इस बार मानसून लंबा चलने और मौसम के प्रभाव के चलते औसत उपज में गिरावट आई है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले की विभिन्न मंडियों में सभी श्रेणियों के धान की अब तक करीब 2.60 लाख मीट्रिक टन जबकि 15 नवंबर तक कुल 242066 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। गत वर्ष 15 नवंबर तक करीब तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस लिहाज से अब तक करीब 60 हजार मीट्रिक टन धान की कम खरीद हुई है। गत वर्ष 26 नवंबर तक 343033 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी जबकि वर्ष 2019 में 15 दिसंबर तक सभी श्रेणी के कुल 349981 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि चालू वर्ष में 3 लाख मीट्रिक टन तक धान की खरीद हो सकती है जो गत दो वर्षों के मुकाबले काफी कम आंकड़ा होगा।
विज्ञापन

इस बार सरकारी खरीद को छोड़कर धान की विभिन्न श्रेणियों के भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक रहे हैं। इन दिनों 1121 के भाव 4100, मुच्छल 3700, पूसा-1718 के 4000, बासमती के भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक बने हुए हैं, जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों के सीजन में अटका 25 प्रतिशत किसानों का भुगतान
धान की कुल खरीद में से करीब 75 प्रतिशत धान का भुगतान किसानों को किया जा चुका है जबकि करीब एक चौथाई किसानों का भुगतान बाकी है। शादियों का सीजन होने के बावजूद धान का भुगतान अभी तक न मिलने से मंगल कार्य रुके हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों के अनुसार सरकारी खरीद एजेंसियों ने 80 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। निजी खरीद एजेंसियों के अनुसार 70 से 75 प्रतिशत भुगतान हो चुका है।

किस मंडी में कितने धान की हुई खरीद के आंकड़े 15 नवंबर तक
मंडी धान की खरीद मीट्रिक टन में
बाबरपुर 19835
बापौली 20727
इसराना 4085
मडलौडा 55706
पानीपत 45883
समालखा 92969
सनौली 2859
विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदा गया धान
एजेंसी खरीदा गया धान
2019 2020- 26 नवंबर तक 2021- 15 नवंबर तक
मिलर्स व डीलर्स 326215 297650 182361
हैफेड 21434 32696 37165
एफसीआई 00 7512 4770
एचडब्ल्यूसी 2332 5175 17770
कुल 349981 343033 242066
धान की विभिन्न श्रेणियों की मंडियों में आवक
धान की श्रेणी आवक
कॉमन 11118
ग्रेड-ए 48587
सरबती 51121
बासमती 124750
मुच्छल 16611
1509 40955
वर्जन-
- जिले की सभी मंडियों में 15 नवंबर तक 242066 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है जबकि गत वर्ष करीब 3.70 लाख और वर्ष 2019 में कुल 349981 मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी। इस बार गत वर्ष की तुलना में धान की खरीद कम हो सकती है। खरीदे गए अधिकतर धान का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। बकाया भुगतान शीघ्र किया जाएगा।
- सुभाष सिहाग, डीएफएससी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed