फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite orders to schools

आदेशों के बावजूद खुले स्कूल

Wed, 15 Jan 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 15 Jan 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा। दस दिन की छुट्टी के बाद आज क्षेत्र के अनेक गैरसरकारी स्कूल खुले रहे। जबकि सरकार की ओर से प्रदेशभर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक की है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बने हैं। सरकारी स्कूलों को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। इसलिए वे अपने खुद के बनाए कानूनों पर ही चलते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सवेरे से दोपहर बाद तक शहर और क्षेत्र की सड़कों पर बच्चों से भरी स्कूल बसों को देखा गया। बाजार में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन जब मतलौडा बैठने वाले शिक्षा विभाग के बीईईओ नसीब सिंह चौहान से स्कूलों के खुलने बारे पूछा तो तपाक से जवाब दिया कि नहीं सब स्कूल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने या उनके विभाग के किसी कर्मचारी ने न तो किसी प्राइवेट स्कूल को खुले देखा है और न ही किसी बस को आते जाते देखा और न ही किसी व्यक्ति से सुना।

अभिभावक जोगेंद्र, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार और दीपक कुमार ने कहा कि यह नही है कि प्राइवेट स्कूल संचालकों को बच्चों की पढ़ाई की फिक्र  है। बल्कि अपनी फीस इकट्ठा करने की चिंता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे स्कूलों के खिलाफ क्याें नही कोई कार्रवाई करते यह उनकी समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed