फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy CM's convoy monitored by drone

डिप्टी सीएम के काफिले की ड्रोन से निगरानी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM's convoy monitored by drone
Deputy CM's convoy monitored by drone - फोटो : Panipat
देश के अलग-अलग स्थानों पर किसान आंदोलन में उपद्रवियों के शामिल होने के बाद सार्वजनिक संपत्ति व पुलिस, नेता के साथ मारपीट के मामले को ध्यान में रखते हुए पानीपत पुलिस ने डिप्टी सीएम के काफिले की ड्रोन से निगरानी की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के काफिले को लघु सचिवालय तक आने व लघु सचिवालय से आर्य कॉलेज ग्राउंड जाने के दौरान पुलिस ने काफिले की ड्रोन से निगरानी की। ड्रोन चलाने के लिए पुलिस विभाग ने कोई कैमरामैन नहीं बुलाया था बल्कि पुलिस के जवान ने ही ड्रोन चलाकर निगरानी की। किसानों के रोष को देखते हुए ड्रोन से की निगरानी लगातार तीन बार प्रदर्शन व किसानों के चेतावनी देने के बाद डिप्टी सीएम ने पानीपत में तीन बार बैठक रद्द कर दी थी। वहीं मंगलवार को किसानों ने एक बार फिर डिप्टी सीएम को पानीपत में नहीं आने की चेतावनी दी थी। किसानों के साथ उपद्रवियों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस विभाग ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस का मकसद था कि यदि कोई उपद्रवी हिंसा फैलाने की कोशिश करे तो बाद में वीडियो देखकर उसकी धरपकड़ कर सके।
विज्ञापन

काफिले के आने जाने के अलावा डिप्टी सीएम का पुतला फूंकते हुए भी पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस को डर था कि पुतला फूंकते हुए यदि आगजनी या सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हो तो बाद में आरोपी को पकड़ा जा सके। पिछले विधानसभा के सत्र में कानून भी पास हो चुका है कि जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उससे ही भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed