{"_id":"61df3bba8a03954e513e5f67","slug":"deposited-water-removed-preparation-of-notice-panipat-news-knl95852175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा पानी निकलवाया, नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा पानी निकलवाया, नोटिस की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दौरा करते हुए निगम आयुक्त आरे के सिंह साथ में मौजूद सीनियर डि?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में इंदिरा कॉलोनी की ओर जानी वाली सभी सड़कों को डाई हाउसों से निकलने वाले रंगीन पानी ने ढक लिया है। यहां चारों तरफ केमिकल युक्त गंदे पानी जमा हो चुका है। इसकी शिकायत स्वयं सीनियर डिप्टी मेयर प्रदूषण विभाग और एचएसआईआईडीसी को दी। कार्रवाई न होने पर बुधवार सुबह निगम अधिकारियों ने यहां का दौरा कर हालातों का जायजा लिया। इसके बाद निगम टीम ने सुपर सकर मशीन से इस गंदे पानी को भरवाकर निकलवाया और प्रदूषण विभाग के साथ एचएसआईआईडीसी को भी नोटिस देने की चेतावनी दी। इस दौरान निगम आयुक्त आरके सिंह समेत सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर डाई हाउसों से निकलने वाला केमिकल युक्त रंगीन पानी जमा रहता है। लोगों को इसी पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। पहले पानी अस्थाई तौर पर छोड़ा जाता था लेकिन अब स्थायी तौर पर डाई हाउस संचालक इसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे वार्ड के लोगों में बीमारियां तक फैलने का डर बना हुआ है। इसकी शिकायत खुद प्रदूषण विभाग को दी थी कि वे ऐसे डाई हाउसों पर कार्रवाई करें लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस प्रकरण की कई बार शिकायत एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को भी दी चुकी है लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब निगम टीम ने ही इस पानी की निकासी करवाई है। इन विभागों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए अब इन विभागों को निगम की तरफ से नोटिस भिजवाकर जवाब तलब किया जाएगा।

पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दौरा के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के कार्यालय क?- फोटो : Panipat
विज्ञापन