{"_id":"67c36a3c684c148c8f05b263","slug":"deported-delivery-boy-from-america-filed-a-case-against-two-agents-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132967-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमेरिका से डिपोर्ट डिलीवरी बॉय ने दो एजेंटों पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमेरिका से डिपोर्ट डिलीवरी बॉय ने दो एजेंटों पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
पानीपत। अमेरिका से डिपोर्ट हुए मुखीजा कॉलोनी के एक युवक ने अहर गांव के एजेंट दो भाइयों पर 32 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि दोनों भाइयों को सीधे अमेरिका भेजने के बजाय ब्राजील व अन्य देशों के माध्यम से अमेरिका भेजा। अमेरिका की दीवार फांदते ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना मॉडल टाउन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखीजा कॉलोनी के शुभम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शहर में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। उसकी मुलाकात अहर गांव के संदीप व मंदीप से हुई। उन्होंने उसे अमेरिका में पैसा कमाने के सपने दिखाए। संदीप अक्तूबर 2024 में उसके घर आया और उसका पासपोर्ट व एक लाख रुपये ले गया। उसने उसे सात अक्तूबर 2024 को अमेरिका भेजने की बात कही। इसके बाद उससे दिल्ली से डॉलर खरीदने के लिए दो लाख रुपये ले गए। दिल्ली से उसे ब्राजील के लिए फ्लाइट में बैठा दिया। ब्राजील पहुंचने पर 12 लाख रुपये ले लिए। वह नौ अक्तूबर तक ब्राजील में रहा।
इसके बाद उसे वापस मुंबई ले आए। 17 अक्तूबर तक मुंबई में रखकर दिल्ली बुला लिया और पहाड़गंज, दिल्ली के एक होटल में रखा। छह दिसंबर 2024 को दिल्ली से फ्लाइट में गुआना देश भेज दिया। दो-तीन देश पार करने के बाद ब्राजील से टैक्सी में बोलिविया ले गए। बोलिविया से इक्वाडोर और फिर कोलंबिया भेजा। इसके बाद एक दिन पनामा कैंप में रखा। पनामा पुलिस ने कोस्टारिका देश में छोड़ दिया।
विज्ञापन
उसे सात जनवरी को मैक्सिको भेज दिया और 28 जनवरी को अमेरिका जाने के लिए दीवार कूदा दी। यहां उसे अमेरिकी पुलिस ने पकड़ लिया। अमेरिका की पुलिस ने उसे गैर कानूनी रूप से प्रवेश करने पर वापस पनामा भेज दिया।
यहां से 28 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप व मंदीप ने उसके 32 लाख रुपये हड़पे हैं। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।