फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dengue sting intensifies, five new cases, one chikungunya patient also found

Panipat News: डेंगू का डंक तेज, पांच नए केस, एक चिकनगुनिया का मरीज भी मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting intensifies, five new cases, one chikungunya patient also found
पानीपत। जिले में अब डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को डेंगू के 360 सैंपल की जांच हुई। इनमें डेंगू के पांच व एक चिकनगुनिया का केस मिला है। किशनपुरा में एक महिला व पुरुष, छाजपुर गांव में 20 साल का युवक, जाटल गांव में पांच साल की बच्ची, सेक्टर 25 में 25 साल की युवती व सिवाह गांव में 50 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर डेंगू के मरीजों की प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजने को कहा है। चिकनगुनिया का केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। फिलहाल जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 34, चिकनगुनिया का एक और मलेरिया के रोगियों की संख्या तीन है। जिले में डेंगू का खतरा जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ा है।
विज्ञापन


दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी बढ गई। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 1680 ओपीडी हुई। मौसमी बीमारी के कारण ओपीडी एकाएक बढ़ी है। इनमें से 25-30 प्रतिशत ओपीडी खांसी, बुखार, जुकाम व शरीर में थकान के मरीजों की हो रही है। इसके लिए अलग से तीन डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। नगर निगम की टीमें भी सभी 26 वार्डों में फॉगिंग कर रही है। अब खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला जा रहा है , हालांकि जिला पंचायती राज विभाग ने अब तक अपने क्षेत्र में फॉगिंग शुरू नहीं की है। एक जनवरी से अब तक 267912 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। यहां 4872 जगहों पर लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट किया और इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। सबसे अधिक लार्वा प्लॉटों में जमा पानी में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम और पंचायत विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में फोगिंग करनी है। इनको पत्र भी जारी किया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी फोगिंंग नहीं की गई। निगम ने प्लॉटों में जमा पानी निकासी को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं किए और न ही फोगिंग को गंभीरता से लिया।





साल दर साल डेंगू के मरीज-



साल- मरीज



2020- 274



2021- 287



2022- 296



2023- 351



2024- अब तक 34



वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के पांच केस मिले हैं। जहां केस मिले हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। डेंगू का लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed