फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand to make toll free for villages within 11 KM radius of Dahar in Panipat

Panipat: 11 KM के दायरे के गांवों के लिए टोल फ्री कराने की मांग, ग्रामीणों ने डाहर टोल प्लाजा का किया घेराव

Wed, 28 Jun 2023 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 08:57 PM IST
सार

शुल्क मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने डाहर टोल प्लाजा को घेरा तो पुलिस ने बैठक करा टकराव टाला। ग्रामीणों ने 11 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों का टोल टैक्स फ्री करने का अल्टीमेटम दिया था। 

विज्ञापन
Demand to make toll free for villages within 11 KM radius of Dahar in Panipat
डाहर टोल पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए इसराना थाना प्रभारी बलराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में ग्रामीणों और भाकियू ने डाहर टोल के 11 किलोमीटर के दायरे के गांवों के लिए निशुल्क कराने की मांग को लेकर बुधवार को टोल प्लाजा का घेराव किया। पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों व कंपनी अधिकारियों की इस संबंध में बैठक कराई। कंपनी ने ग्रामीणों का टोल टैक्स निशुल्क करने के लिए किसी प्रकार की पॉलिसी न होने की बात कही। बैठक में एक सप्ताह के लिए संबंधित गांवों के वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पर छूट का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


ग्रामीण और भाकियू के पदाधिकारी 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद बुधवार को डाहर टोल प्लाजा पर पहुंचे। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा का घेराव कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना इसराना के प्रभारी बलराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों की टोल प्रबंधन के साथ बैठक कराई।
विज्ञापन




भाकियू सर छोटूराम के जिलाध्यक्ष प्रदीप जागलान, छोटूराम किसान सभा के अध्यक्ष देवेंद्र जागलान ने 11 किलोमीटर दायरे में आने वाले पांच गांवों के लिए टोल फ्री कराने की मांग दोहराई। टोल कंपनी के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि एनएचएआई की गाइडलाइन में टोल फ्री की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ग्रामीण ग्राम पंचायत के प्रस्ताव डीसी के माध्यम से एनएचएआई को भेजते हैं तो आदेश होने पर लागू किया जा सकता है। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रदीप जागलान व देवेंद्र जागलान ने बताया कि भाकियू व ग्रामीणों को टोल प्रबंधन ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।


तब तक इन गांवों के ग्रामीण ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर छूट पा सकते हैं। एक सप्ताह के दौरान डीसी से लिखित स्वीकृति न दिला पाने पर फिर से पूरा टोल लिया जाएगा। टोल के मैनेजर अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीण अगर एनएचएआई से स्वीकृति मंगवा देते हैं तो उन्हें छूट देने में एतराज नहीं है। इसके लिए ग्रामीणों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। फिलहाल गाइड लाइन के मुताबिक 20 किलोमीटर के दायरे में 330 रुपये का मासिक पास बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed